UP Board: उत्तर प्रदेश के बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हो चुके हैं। आज यानी 25 अप्रैल को बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बीच अमेठी में यूपी बोर्ड के रिजल्ट में लापरवाही से हाईस्कूल की छात्रा का भविष्य दांव पर लगा गया। गलती के कारण 94 फीसदी नंबर हासिल करने वाली छात्रा फेल हो गई। छात्रा ने राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ से जांच कराकर न्याय की मांग की है। अमेठी कस्बे के श्री शिव प्रताप इंटर कालेज में हाई स्कूल की छात्रा भावना वर्मा 94 फीसदी अंक पाकर भी फेल हो गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा भावना वर्मा को प्रैक्टिकल में 180 की जगह 18 अंक मिले हैं। यूपी बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट में छात्रा को 402 अंक मिले है। वहीं 6 विषयों के प्रैक्टिकल में उसे सिर्फ 3 नंबर के हिसाब से केवल 18 अंक ही मिले हैं। स्कूल प्रशासन ने कहा छात्रा पढ़ने में होशियार दरअसल, भावना वर्मा को प्रैक्टिल में नंबर नहीं मिले हैं। लिहाजा वो फेल हो गई है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि भावना को सभी 6 विषयों में 30 नंबर दिए गए हैं। ऐसे में उसे 180 नंबर मिल रहे हैं। जबकि भावना की मार्कशीट में 30 नंबर की जगह सिर्फ 3 नंबर लिखे हैं। जिससे उसे 180 की जगह सिर्फ 18 नंबर मिले हैं। स्कूल प्रशासन का कहना है कि अगर छात्रा को प्रैक्टिकल में दिए गए 30-30 मार्क्स जोड़ दिए जाएं तो उसका टोटल 600 में से 562 होते हैं। इसके मुताबिक छात्रा के 94 फीसदी अंक होने चाहिए थे। लेकिन छात्रा को मार्क्स शीट में फेल दिखाया गया है। UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, हाई स्कूल में 89.78% और इंटरमीडिएट में 75.52% स्टूडेंट्स हुए पास छात्रा है परेशान यूपी बोर्ड की लापरवाही से छात्रा बेहद परेशान है। छात्रा ने कहा कि मेरी थ्योरी और प्रैक्टिकल के दो पेपर बहुत अच्छे गए थे लेकिन मेरे रिजल्ट में 3 नंबर जोड़े गए हैं। जबकि स्कूल में 30 नंबर दिए गए थे। छात्रा ने राज्य के सीएम से गुहार लगाकर अंक बढ़वाने की मांग की है। इस पूरे मामले में प्रिंसिपल नवल किशोर सिंह ने कहा कि ऑफिस की गलती के कारण ऐसा हुआ है। छात्रा के सभी विषयों में अंक अच्छे थे। लेकिन प्रैक्टिकल के नंबर उसमें नहीं जुड़े। स्कूल की तरफ से जो कागज बोर्ड को भेजे गए थे। उसमें 30-30 नंबर थे लेकिन रिजल्ट में सिर्फ 3-3 नंबर जुड़ कर आए हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/CblD2nv
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
-
BRICS समिट के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव आया है। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। मौसम...
-
Suryaa Teaser: सनी देओल एक गंभीर मुद्दे पर आधारित फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'सूर्या अंत से आरंभ ...
No comments:
Post a Comment