Tata Technologies IPO : टाटा ग्रुप करीब 19 साल बाद अपनी किसी कंपनी को लिस्ट करने की तैयारी में है। आईटी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने कुछ समय पहले आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है। इस आईपीओ के लॉन्च की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन जब से कंपनी ने फंड जुटाने के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है, तब से ही वैल्यूएशन और आईपीओ प्राइस को लेकर अनुमान अलग-अलग तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। मार्केट कैप और आईपीओ प्राइस को लेकर ये है अनुमान शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स के अनुसार, टाटा टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप लगभग 10,852 करोड़ रुपये आ सकता है, अगर हम इसके EPS की तुलना Cyient के मौजूदा EPS से करें। इसका मतलब है कि टाटा टेक के आईपीओ की कीमत लगभग 268 रुपये के आसपास हो सकती है। कंपनी के डीआरएचपी के मुताबिक टाटा टेक्नोलॉजीज की योजना 9,57,08,984 करोड़ शेयरों की ओएफएस विंडो के तहत बिक्री करने की है। एक्सपर्ट्स की राय बोनांजा पोर्टफोलियो के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट राजेश सिन्हा ने कहा, "टाटा टेक्नोलॉजीज ने 3,983 करोड़ रुपये का टीटीएम रेवेन्यू और 513 करोड़ रुपये का टीटीएम नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जिसके चलते 12.65 रुपये का टीटीएम EPS है। हम टाटा टेक्नोलॉजीज की तुलना Cyient के साथ कर सकते हैं क्योंकि Cyient समान बिजनेस में है और TTM रेवेन्यू 6,016 करोड़ रुपये है। वर्तमान में Cyient 46.52 रुपये के 23.5x TTM EPS पर ट्रेड कर रहा है। हमने 268 रुपये प्रति शेयर के वैल्यू पर पहुंचने के लिए 21.2x टीटीएम ईपीएस पर साइएंट को सौंपे गए मल्टीपल के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज को 10 फीसदी डिस्काउंट दी है। इसके चलते टाटा टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप 10,852 करोड़ रुपये होता है।" ग्रे मार्केट का क्या है हाल इस बीच, टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ ने ग्रे मार्केट में अपनी शुरुआत की है। टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर अन-लिस्टेड स्टॉक मार्केट में 850 रुपये प्रति शेयर पर उपलब्ध हैं। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ को लेकर काफी बुलिश है। टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ का संभावित ग्रे मार्केट प्रीमियम आज प्रति शेयर 582 रुपये है। मार्केट एक्सपर्ट्स ने आगे कहा कि टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ पर ग्रे मार्केट काफी बुलिश है और निवेशकों के पैसे इस आगामी आईपीओ की लिस्टिंग पर दोगुने हो सकते हैं। प्राइमरी मार्केट ऑब्जर्वर के अनुसार टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर अन-लिस्टेड शेयर मार्केट में 850 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं। उम्मीद के मुताबिक टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ की कीमत लगभग 268 रुपये प्रति शेयर होगी। इसका मतलब है कि टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ जीएमपी आज 582 रुपये (₹850 - ₹268) प्रति शेयर है। Tata Tech IPO के बारे में डिटेल्स टाटा टेक आईपीओ के तहत 9.57 करोड़ इक्विटी शेयरों की प्रमोटर और निवेशक ऑफर फॉर सेल के तहत बिक्री करेंगे। इसमें से टाटा मोटर्स की योजना अधिकतम 8,11,33,706 शेयर, अल्फा टीसी होल्डिंग्स की 97,16,853 शेयर और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 की 48,58,425 शेयर बेचने की है। टाटा मोटर्स को टाटा टेक के 30,30,06,000 शेयर 7.40 रुपये, अल्फा टेक को 2,94,45,010 शेयर 25.10 रुपये और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड को 1,47,22,500 शेयर 25.10 रुपये के औसत भाव में मिले थे। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/7EPXxab
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment