RIL Jio Q4 Result: रिलायंस की टेलीकॉम कंपनी जियो ने चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। मार्च 2023 तिमाही में रिलायंस जियो का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 4716 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4173 करोड़ रुपए था। कंपनी का मार्जिन फ्लैट 52 फीसदी रहा। Jio का रेवेन्यू कितना रहा? फिस्कल ईयर 2023 की चौथी तिमाही में जियो का रेवेन्यू साल-दर-साल आधार पर 11.3 फीसदी बढ़कर 23,394 करोड़ रुपए रहा। पिछले फिस्कल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 20,901 करोड़ रुपए था। वहीं तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 1.7 फीसदी बढ़ा है। दिसंबर 2022 तिमाही में जियो का रेवेन्यू 22,998 करोड़ रुपए था। जियो का EBITDA कितना रहा? फिस्कल ईयर 2023 की चौथी तिमाही में जियो का EBITDA (कुल आमदनी) तिमाही दर तिमाही आधार पर 1.7 फीसदी बढ़कर 12,210 करोड़ रुपए रहा। दिसंबर 2022 तिमाही में कंपनी का EBITDA 12009 करोड़ रुपए था। जबकि साल-दर-साल आधार पर Jio का EBITDA मार्च तिमाही में 15.7 फीसदी बढ़ा है। पिछले साल की इसी तिमाही में EBITDA 10.554 करोड़ रुपए था। जो इस बार बढ़कर 12,210 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/vIW8ft7
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment