ईद (Eid 2023) से ठीक एक दिन पहले रिलीज हुई सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल आया है। अपने ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने काफी कम कमाई की थी। लेकिन पिर दूसरे और तीसरे दिन इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी अच्छा उछाल देखने को मिला है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 26.61 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक कितनी हुई कमाई किसी का भाई किसी की जान ने तीन दिनों में अभी तक लगभग 50 करोड़ रुपये कमा लिये हैं। रविवार के बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, किसी का भाई किसी की जान ने 26.61 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसे मिला कर इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 68.17 करोड़ रुपये पहुंच गई है। 'मुझे काम करने की अनुमति नहीं थी', नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया ने एक्टर के साथ विवाद पर खुलकर की बात तरण आदर्श ने किया ट्वीट तरण आदर्श ने इस बारे में एक ट्वीट करते हुए लिखा कि किसी का भाई किसी की जान ने अपने शुरुआती वीकेंड में अच्छी कमाई की है। सलमान खान की स्टार पावर, ईद और रविवार की छुट्टी की वजह से फिल्म के कई शो हाउसफुल रहे। शुक्रवार को फिल्म ने 15.81 करोड़ रुपये, शनिवार को 25.75 करोड़ रुपये और रविवार को इस फिल्म ने कुल 26.61 करोड़ रुपये की कामाई की। जिसके बाद इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 68.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। चार साल बाद थियेटर में लौटे सलमान ईद से ठीक एक दिन पहले अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान से सलमान खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। हालांकि इससे पहले वे शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म पठान (Pathaan) में कैमियो करते भी दिखाई दिए थे। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, साउथ के सुपरस्टार वेंकटेश और जगपति बाबू, बॉक्सर विजेंद्र कुमार, राघव जुयाल, लेट सतीश कौशिक, शहनाज गिल, पलक तिवारी, और विनाली भटनागर ने भी काम किया है। साउथ के सुपरस्टार रामचरण तेजा ने भी इस फिल्म में एक कैमियो किया है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/dmEGVkh
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment