Fixed Deposit : फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश के सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक है। इनमें रेगुलर सेविंग अकाउंट की तुलना में निवेशकों को ज्यादा रिटर्न मिलता है। इतना ही नहीं, फिक्स्ड डिपॉजिट महंगाई को मात देने में भी सक्षम होते हैं। यही वजह है कि आमतौर पर निवेशक बेहतर रिटर्न के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना पसंद करते हैं। यहां हम दो ऐसे स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दो सबसे बड़े बैंकों SBI और HDFC द्वारा पेश की जा रही हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये स्कीम 31 मार्च 2023 तक ही उपलब्ध हैं। यानी इनमें निवेश की अंतिम तारीख नजदीक है। SBI Amrit Kalash FD एसबीआई ने कुछ समय पहले अपने निवेशकों के लिए एफडी स्कीम अमृत कलश लॉन्च की थी। यह एक लिमिटेड पीरियड स्कीम है, जिसकी अंतिम तारीख 31 मार्च 2023 है। इस स्कीम में निवेश पर आम लोगों को 7.1 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी का रिटर्न ऑफर किया गया है। इस स्कीम का टेन्योर 400 दिन है। SBI ने आखिरी बार 15 फरवरी 2023 को 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरें बढ़ाई थीं। बैंक वर्तमान में आम जनता के लिए 3.00% से 6.50% और सीनियर सिटीजन के लिए 3.50% से 7.50% तक की ब्याज दर प्रदान करता है। ये FD 7 दिनों से 10 वर्ष तक की अवधि के लिए हैं। HDFC बैंक कोविड-19 महामारी की शुरुआती लहर के दौरान एचडीएफसी बैंक ने मई 2020 में स्पेशल FD स्कीम 'सीनियर सिटीजन केयर FD' की शुरुआत की थी। इस स्कीम को खास तौर पर सीनियर सिटीजन के लिए पेश किया गया था। इस स्कीम की अवधि को कई बार बढ़ाया जा चुका है और अब इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च 2023 है। इस स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को बैंक की ओर से 0.25 फीसदी का अतिरिक्त रिटर्न (0.50% के मौजूदा प्रीमियम के ऊपर) दिया जाता है। इस योजना के तहत कोई भी वरिष्ठ नागरिक 5 साल एक दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि की एफडी करा सकता है। इस स्कीम के तहत निवेशक 5 करोड़ से कम की राशि डिपॉजिट कर सकते हैं। यह ऑफर नॉन रेसिडेंट इंडियन पर लागू नहीं है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/sOQ6mTx
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment