Market Cap : सेंसेक्स (Sensex) की टॉप 10 कंपनियों में पांच के मार्केट कैप में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 86,447.12 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान सबसे अधिक नुकसान इन्फोसिस (infosys), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को हुआ है। बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 462.8 अंक या 0.79 फीसदी के नुकसान में रहा। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, HDFC बैंक, इन्फोसिस और SBI के मार्केट कैप में गिरावट आई। वहीं ICICI बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC, HDFC और भारती एयरटेल की बाजार हैसियत बढ़ गई। किसे कितना नुकसान बीते सप्ताह इन्फोसिस का मार्केट कैप 25,217.2 करोड़ रुपये घटकर 5,72,687.97 करोड़ रुपये रह गया। SBI के बाजार मूल्यांकन में 21,062.08 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,51,228.38 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 21,039.55 करोड़ रुपये के नुकसान से 11,42,154.59 करोड़ रुपये रह गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 13,226.53 करोड़ रुपये के नुकसान से 14,90,775.40 करोड़ रुपये और HDFC बैंक का 5,901.76 करोड़ रुपये टूटकर 8,71,416.33 करोड़ रुपये रह गया। किसे कितना फायदा इस रुख के उलट ICICI बैंक की बाजार हैसियत 10,905.18 करोड़ रुपये बढ़कर 5,94,888.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,542.19 करोड़ रुपये बढ़कर 5,82,816.11 करोड़ रुपये पर और ITC का 3,664.01 करोड़ रुपये के उछाल से 4,70,360.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में 2,787.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,24,964.64 करोड़ रुपये रहा। HDFC की बाजार हैसियत 384.89 करोड़ रुपये बढ़कर 4,69,845.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। टॉप 10 कंपनियां शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/ZzMwAP6
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment