Tea: आमतौर पर बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से ही करते हैं। बेड टी का ये कल्चर न सिर्फ शहरों में बल्कि गांवों में भी देखने को मिलने लगा है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह आदत कितनी गलत है? अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं तो आज से ही ऐसा करना छोड़ दें। खाली पेट चाय पीना शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। यह आदत आपको बहुत जल्द ही बीमार कर सकती है। जब सुबह उठते हैं तो पेट एसिडिक पीएच स्केल पर होता है। चाय एसिडिक होती है। ऐसे में जब खाली पेट चाय पीएंगे, जो इससे एसिडिटी या हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे आपके शरीर की मेटाबॉलिक एक्टिविटीज भी गड़बड़ हो जाएगी। इससे आपके शरीर को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कब पिएं चाय? चाय या कॉफी पीने का सबसे अच्छा समय खाना खाने के 1-2 घंटे बाद का होता है। आप इसे सुबह भी पी सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, कि खाली पेट कभी भी चाय नहीं पीना चाहिए। अगर आप खाली पेट चाय पीना चाहते हैं तो ग्रीन टी पी सकते हैं। 8-9 घंटे की नींद लेने के बाद शरीर में भोजन औप पानी की मात्रा बिल्कुल भी नहीं रहती है। ऐसे में मांसपेशियों में ऐंठन पैदा हो सकती है। लिहाजा चाय के साथ में बिस्किट, टोस्ट लेना बेहतर है। शाम के समय चाय पीते समय स्नैक्स लेना भी अच्छा माना जाता है। Hair Falls: अगर आप गंजेपन का हो रहे हैं शिकार तो फौरन करें ये उपाय, मिलेगी बड़ी राहत लिवर और पेट पर पड़ता है असर खाली पेट चाय पीने से लिवर में मौजूद बाइल जूस एक्टिव हो जाते हैं। जिससे चाय पीते ही कभी-कभी जी घबराने लगता है। इतना ही बेचैनी भी हो सकती है। खाली पेट चाय पीने से लिवर पर खराब असर पड़ता है। वहीं कई लोगों को दूध वाली चाय ज्यादा पसंद होती है। लेकिन यह चाय भी सेहत के लिए हानिकारक होती है। मुंह से बदबू आने की समस्या सुबह खाली पेट चाय पीने से ओरल हेल्थ को भी नुकसान पहुंचता है। जिससे मुंह से बदबू आने लगती है। यूरिन की समस्या खाली पेट चाय पीने से यूरिन अधिक आने की समस्या हो सकती है। यूरिन ज्यादा आने से बॉडी में पानी की कमी होने लगती है। जिसके कारण आपको कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कड़क चाय है सेहत की दुश्मन कुछ लोगों को कड़क चाय पीना पसंद रहता है। लेकिन ऐसी चाय पीना सेहत के साथ सबसे बड़ा खिलवाड़ है। ऐसी चाय पीने से अल्सर होने की समस्या बढ़ सकती है। लिहाजा कड़क चाय से हमेशा दूरी बनाए रखें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/iamnWEJ
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment