बॉलिवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Adwani) छह फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों की ही तरफ इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक ये दोनों ही कपल छह फरवरी को राजस्थान में शादी करने जा रहे हैं। इसी बीच अब कुछ इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक कपल ने अपनी शादी के राइट्स को अमेजन प्राइम को बेच दिया है। यानी इन दोनों के शादी की स्ट्रीमिंग के लिए अधिकार अमेजन प्राइम के पास हैं। अमेजन प्राइम ने शेयर किया था एक वीडियो बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में ही अमेजन प्राइम ने सिद्धार्थ और कियारा की फिल्म शेरशाह के सेट के एक वेडिंग वेन्यू का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए अमेजन प्राइम ने कैप्शन में लिखा था कि किले लुभावने रूप से काफी सुंदर हैं...बस कह रहे हैं। कियारा आडवाणी की वजह से होने वाला था अशनीर ग्रोवर का तलाक? अपनी किताब दोगलापन में किया खुलासा यूजर्स पोस्ट को देख लगा रहे ऐसे कयास अमेजन प्राइम के इस पोस्ट के बाद से ही यूजर्स अब ऐसे कयास लगा रहे हैं कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि अमेजन प्राइम से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया चैनलों को सूचना देते हुए बताया कि सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी की फिल्म के राइट्स अमेजन प्राइम को नहीं बेचा है। अमेजन प्राइम की तरफ से किया गया यह पोस्ट केवल इस कपल को चियर अप करने के लिए है और कुछ नहीं। शादी में नहीं है फोन ले जाने की इजाजत मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी के लिए नो फोन पॉलिसी को अपनाया है। बता दें कि इससे पहले विकी कौशल और कटरीना कैफ ने भी अपनी शादी में फोन लाने पर पाबंदी लगाई थी। सिड और कियारा ने शादी में आने वाले मेहमानों से अनुरोध किया है कि वे शादी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें। सिड और कियारा की शादी का समारोह 4-6 फरवरी के बीच राजस्थान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में दोनों परिवारों के अलावा लगभग 100 से 125 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/W6QFvAX
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment