GoDaddy layoff : मंदी की आशंका के बीच साल 2023 में कई बड़ी-छोटी कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया है। अब इस लिस्ट में डोमेन रजिस्ट्रार और वेब होस्टिंग कंपनी GoDaddy भी शामिल हो गई है। GoDaddy ने अपने 500 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है, जो कि इसके ग्लोबल वर्कफोर्स का 8 फीसदी है। कंपनी का कहना है कि उसने ग्लोबल स्तर पर कमजोर आर्थिक स्थिति और आने वाली चुनौतियों के कारण यह निर्णय लिया है। यह जानकारी कंपनी के CEO अमन भूटानी द्वारा एक ईमेल के ज़रिए साझा की है। 530 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी कंपनी के इस फैसले से लगभग 530 कर्मचारी प्रभावित हुए है। इसका सबसे ज्यादा असर अमेरिका में हुआ। कंपनी ने हर डिवीजन में छंटनी की है। बतां दें कि दुनिया भर में इस कंपनी में लगभग 6,600 कर्मचारी काम करते हैं। भूटानी ने कहा कि इस कदम का मकसद GoDaddy में तीन ब्रांडों - मीडिया टेम्पल, मेन स्ट्रीट हब और 123 Reg - के इंटीग्रेशन को बेहतर बनाने में मदद करना था। हटाए गए कर्मचारियों को लोकल नियमों के तहत ट्रांजिशन पैकेज की पेशकश की जा रही है। अमेरिका में पूर्व कर्मचारियों को कोर बेनिफिट कवरेज के साथ 12 सप्ताह का पेड एडमिनिस्ट्रेटिव लीव दिया जाएगा। इसके अलावा, कम से कम चार सप्ताह के लिए हेल्थकेयर बेनिफिट्स, आउटप्लेसमेंट और इमिग्रेशन सपोर्ट दिया जाएगा. हाल ही में इन कंपनियों ने भी की छंटनी हाल के महीनों में दुनिया भर की कंपनियों में हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। कंपनियां मंदी की आशंका के बीच लगातार छंटनी कर रही हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म जूम ने 15% कर्मचारियों की कटौती का ऐलान किया। इसके तहत 1300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया। वहीं, अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी बोइंग ने भी 2,000 कॉर्पोरेट नौकरियों में कटौती की है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/CISKYu1
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment