बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'पठान (Pathaan)' के गाने 'बेशरम रंग (Besharam Rang)' में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की "भगवा" बिकनी (Saffron Bikini) को कथित तौर पर सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सेंटर्ल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और उसके चेयरमैन प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) ने इस गाने को ज्यों का त्यों रिलीज करने की अनुमति दे दी है। बता दें कि 'बेशरम रंग' रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। दीपिका की 'भगवा' बिकिनी और शाहरुख खान की 'हरी' शर्ट को लेकर लोग शुरू से ही इसका विरोध कर रहे हैं। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक फिल्म के बायकॉट की मांग उठ रही है। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि इस विवाद के बावजूद सेंटर्ल बोर्ड ने इस गाने को बिना किसी कट्स रिलीज करने की अनुमति दे दी है। इसके बावजूद शाहरुख खान के एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स को बताया कि 'पठान' की टीम गाने को फिल्म से हटाने पर विचार कर रही है। सूत्र ने कहा, "इस पर गंभीर चर्चा चल रही है।" सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने पहले शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'पठान' में कई बदलाव लागू करने की सलाह दी थी। हालांकि, सूत्रों की मानें तो गाने में ना तो दीपिका पादुकोण की 'भगवा' बिकनी और ना ही शाहरुख की 'हरी' शर्ट को बदला जा रहा है, बल्कि वो गाने में जैसे हैं वैसे ही मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, शाहरुख खान के एक करीबी सूत्रों से खबर आई है कि पठान की टीम गाने को हटाने पर विचार कर रही है। फिलहाल, जिस तरह से CBFC का इसे लेकर स्पष्ट रुख सामने आया है, उसे देखकर तो नहीं लगता कि फिल्म में किसी भी बदलाव की संभावना है। ये भी पढ़ें- Web Series: वेब सीरीज को सब्सिडी देगी यूपी सरकार, बॉलीवुड सितारों से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने किया ऐलान फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में हैं। पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। इस फिल्म से शाहरुख खान बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होने जा रही है। किंग खान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर इस फिल्म पर लगातार विरोध भी हो रहा है। बेशरम रंग गाने को लेकर हाल ही में अहमदाबाद में बजरंग दल ने 'पठान' पर जमकर हंगामा किया। इस बीच सेंसर बोर्ड से 'पठान' UA सर्टिफिकेट के साथ पास हुई।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/ulIDxU3
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment