पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) के शेयरों में गुरुवार 17 नवंबर को बिकवाली का नया दौर शुरू होते हुए देखा गया। जापान की दिग्गज इनवेस्टमेंट फर्म और कंपनी के बड़े निवेशकों में से एक सॉफ्टबैंक (Softbank) की तरफ से बिकवाली के बाद गुरुवार को पेटीएम के शेयर लुढ़कर अपने मई 2022 के स्तर पर पहुंच गए। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, पेटीएम के शेयरों में गुरुवार को कारोबार के दौरान कई ब्लॉक डील (Paytm Block Deal) देखी गई और शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 2.95 करोड़ शेयर या 4.5% हिस्सेदारी ने मालिक बदले। पेटीएम के शेयरों में यह बिकवाली उसके प्री-IPO निवेशकों के लिए लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद हुआ है। ब्लॉक डील में इन निवेशकों ने खरीदे Paytm के शेयर सूत्रों के मुताबिक इस ब्लॉकडील के चलते सॉफ्टबैंक ने पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी बेची है। ब्लॉक डील के तहत शेयर बाजार भाव से करीब 7-8% के कम भाव पर रखा गया था। ऐसे में इसे खरीदने के लिए काफी मांग दिखी। CNBC-TV18 के मुताबिक, खरीदारी करने वालों में नार्जस बैंक (Norges Bank), सेगांटी (Segantii), मिलेनियम (Millenium), एलएमआर (LMR) और घिसैलो (Ghisallo) शामिल थे। पेटीएम के शेयरों में अगस्त से 35% की गिरावट पेटीएम के शेयरों में पिछले काफी समय से फिसलन देखी रही है। अगस्त के मध्य से अब तक इसके शेयरों में करीब 35 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हालांकि अधिकतर एनालिस्ट्स और फंड मैनेजर अभी भी इसके शेयरों को लेकर आशावादी बने हुए हैं और उनका कहना है लोगों को सॉफ्टबैंक की तरफ से शेयर बेचने की खबर पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देना चाहिए। यह भी पढ़ें- Q2 के नतीजों ने नहीं तोड़ी उम्मीदें, बैंक शेयरों में नजर आ रहे कमाई के मौके: ताहेर बादशाह कुछ एनालिस्ट को पेटीएम में 100% तक के उछाल की उम्मीद कई एनालिस्ट्स तो Paytm के शेयरों को लेकर काफी आशावादी हैं और उन्हें इसमें 100 फीसदी तक के उछाल का मौका दिख रहा है। सिटी रिसर्च (Citi Research) ने Paytm के लिए अपना टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,055 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने इस बात पर जोर दिया कि पेटीएम सितंबर 2023 तक एडजस्टेड EBITDA के स्तर पर घाटे से बाहर आने के अपने घोषित लक्ष्य को पूरा करने की राह पर बढ़ता हुआ दिख रहा है। JP Morgan ने बढ़ाया टारगेट प्राइस जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने भी स्टॉक को "ओवर वेट" रेटिंग दी है। ब्रोकरेज को कंपनी के कारोबार के घाटे से बाहर निकलने के अच्छे संकेत दिख रहे हैं। जेपी मॉर्गन ने पेटीएम के शेयरों के लिए टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर 1,100 रुपये कर दिया है, जो पहले 1,000 रुपये था। यह Paytm के शेयरों के मौजूदा बाजार भाव से करीब 100% अधिक है। गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने भी इसी टारगेट प्राइस के साथ पेटीएम को 'बाय' रेटिंग दी है। सभी एनालिस्ट्स की एक राय नहीं हालांकि सभी एनालिस्ट की ऐसी राय नहीं है। मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) के इक्विटी एनालिस्ट सुमीट करीवाला ने Paytm के शेयर को 'इक्विल वेट' रेटिंग दी है और इसके लिए 785 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस के सेगमेंट में मजबूत रेवेन्यू दर्ज किया है और उसका ऑपरेटिंग (EBITDA) मार्जिन भी बेहतर होकर पॉजिटिव हुआ है। Yes Securities की स्टॉक पर क्या है राय यस सिक्योरिटी (Yes Securities) ने Paytm को 'न्यूट्रल' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने एक नोट में कहा, "हमारा मानना है कि स्टॉक पर नजर रखने के लिए सबसे अहम वह माहौल है, जिसमें कंपनी अपना कारोबार करती है। यह हमें रिटेल डिजिटल पेमेंट्स के परिदृश्य में यूपीआई की क्रांति और इसे लेकर रेगुलेटर के नजरिए में बदलाव को दिखाता है। खासतौर से MDR रेट या उस फीस को लेकर जो एक वॉलेट इंस्ट्रूमेंट चार्ज कर सकता है।" डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/V2HB6Zc
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment