पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने पिछले एक हफ्ते में लगातार दूसरी बार फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दर बढ़ाया है। बैंक ने 2 करोड़ से कम राशि वाले एफडी जमा पर ये ब्याज दरें बढ़ाई हैं। बैंक ने बताया कि नई दरें आज यानी बुधवार 26 अक्टूबर से लागू हो गई हैं। पंजाब नेशनल बैंक अब 46 से 90 दिन की अवधि वाले एफडी पर 4.5 फीसदी ब्याज देगा, जो पहले से 0.75 फीसदी अधिक है। वहीं 180 दिन से एक साल तक की अवधि वाले एफडी पर अब बैंक 5.50 फीसदी ब्याज देगा, जो अब तक 5 फीसदी था। बैंक ने बताया कि एक साल से 599 दिन तक की अवधि वाले एफडी जमा पर ब्याज दर अब बढ़ाकर 6.30 फीसदी कर दी गई है, जो अब तक 5.70 फीसदी था। वहीं 600 दिन से अधिक वाले एफडी जमा बैंक अब निवेशकों को 7 फीसदी का रिटर्न देगा। बैंक ने एक बयान में बताया, "60 साल से 80 साल तक की आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को 5 साले तक की अवधि वाले एफडी पर लागू दरों से 0.50 फीसदी अधिक ब्याद मिलेगा। वहीं 5 साल से अधिक अवधि वाले एफडी जमा पर उन्हें 0.80 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी।" वहीं बैंक के सदस्यों और रिटायर सीनियर सिटीजन कर्मचारियों को 5 साल तक के जमा पर 1.50 फीसदी और 5 साल से अधिक अवधि वाले एफडी पर 1.80 फीसदी अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। बैंक ने साथ ही यह भी कहा कि 80 साल से अधिक उम्र वाले सुपर सीनियर सिटीजन को सभी एफडी पर मौजूदा दरों से 0.80 फीसदी अधिक ब्याज दर मिलेगा। वहीं रिटायर कर्मचारी, जो अब सुपर सीनियर सिटीजन हो चुके हैं उन्हें 1.80 फीसदी अधिक् ब्याज दर मिलेगा। पंजाब नेशनल बैंक की 2 करोड़ से कम के FD जमा पर नई ब्याज दरें नीचें दी गई हैं- यह भी पढ़ें- Multibagger Stock : इस पेनी स्टॉक ने एक साल में दिया 110% रिटर्न, जानिए अब क्यों आई दमदार रैली 7 दिन से 14 दिन आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.00 प्रतिशत 15 दिन से 29 दिन आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.00 प्रतिशत 30 दिन से 45 दिन आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.00 प्रतिशत 46 दिन से 90 दिन आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.00 प्रतिशत 91 दिन से 179 दिन आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.00 प्रतिशत 180 दिन से 270 दिन आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.00 प्रतिशत 271 दिन से 1 वर्ष से कम: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.00 प्रतिशत 1 वर्ष आम जनता के लिए - 6.30 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.80 प्रतिशत 1 वर्ष से अधिक 599 दिनों तक आम जनता के लिए - 6.30 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.80 प्रतिशत 600 दिन आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.50 प्रतिशत 601 दिन से 2 वर्ष आम जनता के लिए - 6.30 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.80 प्रतिशत 2 वर्ष से 3 वर्ष से अधिक आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.75 प्रतिशत
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/cFdyigt
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment