Cyrus Mistry Death: टाटा संस (TATA Sons) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में मौत हो गई। वह 54 साल के थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। पालघर जिले के पुलिस कमिश्नर बालासाहेब पाटिल ने कहा, "दुर्घटना दोपहर लगभग 3.15 बजे हुई। मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ।" उन्होंने कहा, "दुर्घटना में मिस्त्री और एक और शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गुजरात भेज दिया गया है।" हादसे का शिकार हुई कार में मिस्त्री और ड्राइवर समेत कुल चार लोग सवार थे। Cyrus Mistry Death LIVE Updates: 'व्यापार जगत को बड़ा नुकसान', सड़क हादसे में साइरस मिस्त्री की मौत पर PM मोदी समेत कई हस्तियों ने जताया दुख देखिए हादसे की ये तस्वीरें:
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/fTVx2cr
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment