UP Board 10th and 12th Result 2022: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल यानी कक्षा 10वीं और इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह मे कभी भी जारी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 10 जून 2022 को जारी किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, 10 जून को दोपहर 12.30 बजे रिजल्ट जारी होगा। पहले रिजल्ट 9 जून को घोषित होने की उम्मीद थी। रिजल्ट जारी करने को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जारी होने के बाद 10वीं और 12वीं का रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा, रिजल्ट results.upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in और upresults.nic.in पर भी उपलब्ध होगा। ये भी पढ़ें- पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान को लेकर नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले प्रवासियों को डिपोर्ट करेगा कुवैत: रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के करीब 47 लाख छात्र बेसब्री से यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, UPMSP ने अभी तक रिजल्ट जारी होने की कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। UPMSP आज शाम या मंगलवार दोपहर तक रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय जारी कर सकता है। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने मार्च और अप्रैल के महीने में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। परीक्षा के लिए करीब 51 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, 47 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद यह देश में हुई सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक था। यूपी बोर्ड 2022 को पास करने के लिए छात्रों को 100 में से 33 अंक हासिल करने होंगे। पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 अंक या न्यूनतम 5 विषयों को पास करना होगा। यदि छात्र किसी एक विषय में पास होने में असफल होते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प मिलेगा।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/urEhIwN
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment