How to check PF Balance: प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की भविष्य निधि (Provident Fund - PF) में निवेश करते हैं। कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने एक तय पैसा आपके पीएफ खाते में जमा होता है। क्या आपने कभी अपने PF खाते को खोलकर चेक किया है कि इसमें कितना पैसा है? EPFO ने बताया कि आप कैसे मिनटों में घर बैठे इन चार तरीकों से अपना PF बैलेंस जान सकते हैं। मिस्ड कॉल के जरिए जानें पीएफ का बैलेंस EPFO ने ट्विटर पर बताया कि आप कैसे मिस्ड कॉल, SMS, वेबसाइट और उमंग ऐप के जरिये अपना बैलेंस जान सकते हैं। SMS के जरिए चेक कर सकते हैं बैलेंस EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा। घर पर ईपीएफ बैलेंस कैसे चेक करें?#EPFO #SocialSecurity #AmritMahotsav @AmritMahotsav pic.twitter.com/93qsrz05yP — EPFO (@socialepfo) May 19, 2022 मिस्ड कॉल के जरिए जान सकते हैं डिटेल्स आप चाहें तो एक मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना EPF बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना है। वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अपना बैलेंस देखने के लिए EPF पासबुक पोर्टल पर विजिट करें। इस पोर्टल पर अपना UAN और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। इसमें Download/View Passbook पर क्लिक करें और फिर आपके सामने पासबुक खुलेगी जिसमें बैलेंस देख सकते हैं। उमंग ऐप के जरिए अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप ऐप के जरिए भी जब चाहें अपना ईपीएफ बैलेंस देख सकते हैं। इसके लिए उमंग ऐफ खोलकर EPFO पर क्लिक करें। इसमें Employee Centric Services पर क्लिक करें और इसके बाद View Passbook पर क्लिक कर UAN और पासवर्ड डालें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे दर्ज करने के बाद EPF बैलेंस देख सकते हैं। मोबाइल ने शेयर बाजार को बना दिया है जुआरियों का अड्डा, अभी और आ सकती है गिरावट: विजय केडिया
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://hindi.moneycontrol.com/news/your-money/consumer-news/how-to-check-pf-balance-through-missed-call-sms-online-passbook-umang-app-epfo-pf-account-holder-get-interest-in-pf-provident-fund-account-583511.html
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment