विशाल गर्ग (Vishal Garg) की कंपनी ने बेटर.कॉम (Better.com) ने भारत में काम कर रहे अपने कर्मचारियों को खुद स्वचेछा से कंपनी छोड़ कर जाने को कहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कंपनी इसके बाद से अब तक 920 कर्मचारियों का इस्तीफा कर चुकी है। इससे पहले, पिछले 5 महीनों में यह कंपनी दो बार कर्मचारियों की बड़े स्तर पर छंटनी कर चुकी हैं। Better.com, अमेरिका में मुख्यालय वाली एक होमओनरशिप कंपनी है। इसके CEO विशाल गर्ग ने पिछले साल दिसंबर में क्रिसमस से ठीक कुछ दिनों पहले एक जूम कॉल पर 900 कर्मचारियों को निकाल दिया था, जिसके बाद यह कंपनी काफी सुर्खियों में रही थी। इसके बाद बीते मार्च में महिला दिवस के मौके पर कंपनी ने भारत और अमेरिका में अपने 4,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था, जिसमें कुछ प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल थीं। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में अगले हफ्ते कर रहे ट्रेडिंग की तैयारी? LIC की लिस्टिंग सहित इन 10 फैक्टर्स पर रखें नजर न्यूज एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Better.com ने भारत में काम कर रहे अपने कर्मचारियों को एक स्वैच्छिक कार्यक्रम के तहत कंपनी छोड़ने का ऑफर दिया था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि हाउसिंग मार्केट में आई अस्थिरता ने इंडस्ट्री में कई के लिए बिजनेस के चुनौतीपूर्ण हालात पैदा कर दिए हैं, जिसके चलते उन्हें असधारण कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भारतीय मूल के CEO विशाल गर्ग हाल ही में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने जूम कॉल मीटिंग के दौरान 900 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने का ऐलान कर दिया था। यह मीटिंग सिर्फ 3 मिनट चली थी। गर्ग ने कर्मचारियों से कहा था, अगर आप इस मीटिंग में शामिल हैं, तो आप दुर्भाग्यशाली हैं। आप उस समूह का हिस्सा हैं जिसे कंपनी से बाहर किया जा रहा है। उनके इस कदम की काफी आलोचना हुई थी। बाद में वह लंबे समय तक कंपनी से छुट्टी पर चले गए थे। हालांकि करीब एक महीने बाद जनवरी में वह फिर वापस कंपनी में आए थे। विशाल गर्ग ने साल 2016 में Better.com की स्थापना की थी। Better.com एक फिनटेक कंपनी है। जो घरों की खरीद और उसके लिए होने वाली फाइनेशिंग से संबंधित सुविधा देती है। कंपनी का मुख्य कारोबार मॉर्गेज लेडिंग का है। कंपनी की इस साल के अंत तक अपना आईपीओ लाने की भी तैयारी कर रही है। कंपनी के अमेरिका और भारत दोनों देशों में कर्मचारी हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/nxGtWUq
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment