केंद्र और राज्य सरकारें इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और किफायती घरों के निर्माण को बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसे सीमेंट्स कंपनियों (Cement Stocks) के लिए अच्छी खबर माना जा रहा है और मांग बढ़ने से उनकी आमदनी में उछाल आने की उम्मीद की जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान सीमेंट्स सेक्टर (Cement Sector) के लिए कुछ चुनौतियां भी हैं- जैसे इनपुट लागत में बढ़ोतरी, फ्यूल की अधिक कीमत और कोल की उपलब्धता को लेकर दिक्कत। इन नकारात्मक पहलुओं से आने वाले महीनों में सीमेंट कंपनियों के आउटपुट और कमाई मार्जिन पर दबाव पड़ने की आशंका है। हालांकि एवेन्यु सुपरमार्ट्स के मालिक और अरबपति निवेशक राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) को उम्मीद है कि सीमेंट्स की मांग में तेजी आएगी और यह सेक्टर पर फिर से पटरी पर आएगा। इसी उम्मीद के साथ राधाकिशन दमानी और उनका परिवार पिछले करीब एक साल से इंडिया सीमेंट्स (India Cements) में अपनी हिस्सेदारी समय-समय पर बढ़ा रहा है। बता दें कि एवेन्यु सुपरमार्ट्स, डीमार्ट नाम से रिटेल स्टोर्स की चेन चलाती है। अंग्रेजी अखबार बिजनेस स्टैंडर्ड ने गुरुवार 28 अप्रैल को एक रिपोर्ट में बताया कि दमानी कुछ और संभावित निवेशकों के साथ मिलकर अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) में 10,000 करोड़ निवेश करने की योजना बना रहे हैं। अंबुजा सीमेंट्स देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट्स कंपनी है। दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ऐसे समय में अंबुजा सीमेंट्स निवेश की योजना बना रहे हैं, जब उनके और उनके परिवार के पास इंडिया सीमेंट्स की करीब 23 फीसदी हिस्सेदारी है। यह भी पढ़ें- RIL का मार्केट कैप पहली बार 250 अरब डॉलर से पार, डेढ़ महीने में 28% चढ़ा शेयर, और पीछे छूटी TCS आइए देखते हैं कि दमानी और उनके परिवार ने इंडिया सीमेंट्स में कब-कब अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है- - साल 2022 की मार्च तिमाही के अंत में उनके पास इंडिया सीमेंट्स की 19.89 फीसदी हिस्सेदारी थी। इसके बाद जुलाई 2020 में उन्होंने यह हिस्सेदारी बढ़ाकर 20.4 फीसदी कर दी। - जनवरी 2021 में दमानी और उनके परिवार ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 21.14 फीसदी कर ली। - 30 जून 2021 तक के शेयर होल्डिंगपैटर्न के मुताबिक राधाकिशन दमानी के पास व्यक्तिगत तौर पर इंडिया सीमेंट्स के 11.34 फीसदी शेयर थे। - सिंतबर 2021 तिमाही में उनकी हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 21.14 फीसदी पर बना रहा। - दिसंबर 2021 तिमाही में दमानी और उनके परिवार ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 22.76 फीसदी कर ली और उनके पास कंपनी के कुल 6,54,98,190 शेयर थे। - मार्च 2021 के अंत में राधाकिशन दमानी के पास कंपनी के 3,51,32,665 शेयर या 11.34 फीसदी हिस्सेदारी थी। उनके परिवार के पास कंपनी की कुल 7,93,31,008 शेयर या 25.6 फीसदी हिस्सेदारी थी और इसकी कुल वैल्यू 1,741.71 करोड़ रुपये थी। - 28 अप्रैल 2022 तक, राधाकिशन दमानी के पास इंडिया सीमेंट्स के 3,51,32,665 शेयर थे और उनके परिवार के पास कुल 6,44,98,180 शेयर हैं। इसकी कुल वैल्यू 1,335 करोड़ रुपये है। पिछले साल ऐसी भी खबरें आई थीं कि दमानी, इंडिया सीमेंट्स में मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रहे हैं। हालांकि इंडिया सीमेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर एन श्रीनिवासन ने इन रिपोर्टों को खारिज कर दिया था।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/eZOljxv
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
-
Brazil counts almost 58,000 dead by COVID-19, and more than 1.2 million cases of the disease. from Top World News- News18.com https://ift....
No comments:
Post a Comment