Berojgari Bhatta: देश में बेरोजगारी एक सबसे बड़ी समस्या उभरकर सामने आई है। कई राज्यों में न जाने कितने पढ़े लिखे लोग रोजगार की तलाश में मारे-मारे भटक रहे हैं। कुछ राज्य सरकारों ने बेरोजगारों की सुध भी ली है। उन्हें बेरोजागरी भत्ता मुहैया करा रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली जैसे तमाम राज्य अपने यहां युवकों को बेरोजगारी भत्ता मुहैया करा रहे हैं। ऐसे ही अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं। शिक्षित हैं और बेरोजगार हैं तो योगी आदित्यनाथ सरकार से बेरोजागरी भत्ता हासिल कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का मकसद है कि जो युवा शिक्षित हैं। बेरोजागर हैं। रोजगार की तलाश में हैं। आर्थिक तंगी के चलते सरकारी और गैर सरकारी विभागों में अप्लाई नहीं कर पाते हैं। उनको बेरोजगारी भत्ता के रूप में आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के जरिए बेरोजागरी की समस्या को समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। किसे मिलता है बेरोजगारी भत्ता उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को 1500 रुपये प्रति महीने बेरोजगारी भत्ता दे रही है। ऐसे में इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता, जरुरी डॉक्यूमेंट्स और कैसे अप्लाई करें जैसी तमाम जानकारी हासिल करना बेहद जरूरी हो जाता है। योजना का लाभ उठाने के लिए उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। कैंडिडेट के परिवार की इनकम 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 12 वीं पास या ग्रेजुएशन कर चुके कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट की उम्र 25 साल से 35 साल के बीच होना चाहिए। Berojgari Bhatta: इन राज्यों में बेरोजगारों को सरकार से मिलता है पैसा, जानिए कैसे उठाएं फायदा जानिए कैसे करें अप्लाई सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/QKq7W1s पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर न्यू अकाउंट पर क्लिक करना होगा। फिर स्क्रीन पर अप्लाई करने के लिए फॉर्म खुल जाएगा। फार्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करनी होगी। फार्म में दिए गए मोबाइल नंबर, यूजर आईडी और पासवर्ड को नोट कर लें। सारी जानकारी दर्ज करने के बाद Submit पर क्लिक करें। इसके बाद Log IN के टैब पर क्लिक करना होगा। फिर यूजर ID और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। मांगी गई पूरी जानकारी एंटर करें। फिर इसे सेव कर दें। अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो गई।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/tAjpSwE
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
-
Brazil counts almost 58,000 dead by COVID-19, and more than 1.2 million cases of the disease. from Top World News- News18.com https://ift....
No comments:
Post a Comment