Friday, March 25, 2022

हर्षा भोगले लाइव चैट में हुए हादसे के शिकार? फैंस ने पहले मांगी जान की दुआ, फिर सच्चाई जान लगाई लताड़

मशहूर क्रिकेट कमंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो वायरल होने के बाद ट्वीट कर सफाई देनी पड़ी कि वह पूरी तरह से स्वस्थ और ठीक हैं। वायरल वीडियो को देखकर तमाम लोग सोशल मीडिया पर उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उनकी सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे थे। क्या है पूरा मामला? 60 वर्षीय हर्षा भोगल गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक लाइव चर्चा में शामिल हुए थे। यह चर्चा मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर थी। हालांकि बातचीत के दौरान अचानक से उनका फोन गिर जाता है और उसके बाद स्क्रीन पर कुछ ही दिखाई नहीं देता है। हर्षा भोगले की आवाज से लोगों की बढ़ी चिंता हर्षा भोगले के स्क्रीन पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन इस दौरान उनकी आवाज जरूर आ रही थीं, जिसने लोगों के मन में यह शक डाल दिया कि कहीं हर्षा भोगले के साथ कोई दिक्कत तो नहीं हो गई है। हर्षा भोगले कहते हुए सुने जा रहे थे, "क्या हुआ? कौन है? कहां से आ गए?" यह भी पढ़ें- RIL ने एक महीने में दिया 14% रिटर्न, जानिए किन फैक्टर्स के दम पर स्टॉक में आ रही रैली हर्षा भोगले की इन बातों से उनके साथ लाइव चर्चा करने वाले होस्ट भी कंफ्यूज हो गए। होस्ट को पहले लगा कि हर्षा भोगले का फोन गिर गया है, फिर उनकी आवाज को सुनकर उन्हें लगा कि उनके साथ कोई दूसरी दिक्कत हुई है। इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर इस लाइव चर्चा का वीडियो वायरल हो गया और लोग हर्षा भोगले की सुरक्षा को लेकर चिंता जताने लगे। लोग यह जानना चाह रहे थे आखिर हर्षा भोगले के साथ क्या हुआ था। आप खुद इस वीडियो को यहां नीचे देख सकते हैं- हर्षा भोगले ने ट्वीट कर बताया क्या हुआ था? वीडियो वायरल होने के काफी देर बाौद हर्षा भोगले का इस मामले में एक ट्वीट आया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हर्षा ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं ठीक हूं। आप लोगों को चिंता में डालने के लिए माफी चाहूंगा। इस प्यार और चिंता दिखाने के लिए शुक्रिया। मैंने सोचा नहीं था कि यह इतना वायरल हो जाएगा। मेरे लिए भी यह एक नया सबक है। इसका मकसद कुछ और था। माफ कीजिएगा। खुश रहिए।" हर्षा भोगले के ट्वीट को आप नीचे देख सकते हैं। 60 वर्षीय हर्षा भोगले ने बाद में बताया कि उनके साथ कुछ भी नहीं हुआ था, बल्कि यह सब पहले से सोचे-समझे एक प्रोमो का हिस्सा था। भोगले ने इसके लिए अपने प्रशंसकों से माफी मांगा है। हर्षा भोगले ने एक दूसरे ट्वीट में कहा, "आप हर रोज एक नई चीज सीखते हैं। इसे एक हल्के-फुल्के अंदाज में किया गया था, लेकिन इसका असर बिल्कुल दूसरे तरीके से हुआ जैसा हमने नहीं सोचा था। मैं असल में इसे लेकर अब शर्मिंदा हूं।" लोगों को हर्षा भोगले के इस ट्वीट से राहत मिली की वह पूरी तरह से ठीक और स्वस्थ हैं। हालांकि इस दौरान सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस मजाक को लेकर हर्षा भोगले पर भड़के हुए दिख रहे हैं और उनका कहना है कि क्रिकेट कमेंटेटर को ऐसा मजाक करने से बचना चाहिए था।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/iseE4Wt
via

No comments:

Post a Comment