Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (World's Richest Man Elon Musk) सोशल मीडिया में हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। 233 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक मस्क स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ (SpaceX & Tesla CEO) हैं। अपने प्रयोगों और भविष्यवाणियों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उनकी एक नई मिस्ट्री का खुलासा हुआ है। उन्हें एक महिला के साथ स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि अपनी पहचान छुपाने के लिए इस महिला ने कथित तौर पर एक लंबा काला ट्रेंच कोट और धूप का चश्मा लगाए हुई थी। महिला का खुलासा ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस नताशा बैसेट (Australian Actress Natasha Bassett) के रूप में हुई है। दोनों लोग यूएस में लॉस एंजेलिस में मस्क के प्राइवेट जेट से बाहर निकलते हुए देखे गए। इस समय मस्क की उम्र 50 साल और उनकी नई गर्लफ्रेंड की उम्र 27 साल है। यानी नताशा मस्क से 23 साल छोटी हैं। एलॉन मस्क तीन बार शादी कर चुके हैं और फिलहाल छह बच्चों के पिता हैं। नताशा पिछले कुछ समय से एलॉन मस्क को फॉलो कर रही थीं। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर अपनी पूर्व पत्नी सिंगर ग्रिम्स से अलग होने के बाद मस्क नताशा के साथ रिलेशनशिप में आ गए। वहीं हॉलिवुडलाइफ.कॉम की एक एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एलॉन मस्क और नताशा पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मस्क अपनी तीसरी पत्नी ग्रिम्स से सितंबर 2021 में अलग हो गए थे। Russia-Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन विवाद को अकेले 6 भाषाओं में कवर कर रहा ये रिपोर्टर, 55 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो 27 साल की ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस सिडनी में पली-बढ़ी और ड्रामा स्कूल में भाग लेने के लिए 2019 की उम्र में न्यूयॉर्क चली गई। ऑस्ट्रेलियन थिएटर फॉर यंग पीपल के साथ रोमियो और जूलियट में मुख्य भूमिका निभाने के बाद जब वह 14 साल की थीं, तब उन्होंने अभिनय करना शुरू कर दिया था। युवा अभिनेत्री अब एक दशक से अधिक समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। बैसेट ने पहले सिंगर की लाइफ जी. कोएन ब्रदर्स की फिल्म हेल, सीज़र में भी भूमिका निभाई है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/MC0j8V2
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment