7th Pay Commission Latest News DA Hike: मोदी सरकार ने मंहगाई भत्ते (Dearness allowance - DA) में इजाफा करने का ऐलान किया है। सरकार ने केंद्रीय कर्चमारियों के महंगाई भत्ते में (DA Hike) 14% की बढ़ोतरी कर दी है। आइए जानते हैं 14 फीसदी डीए हाइक का फायदा किन कर्मचारियों को मिलेगा। जानिए किन्हें मिलेगा फायदा? सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद उनकी सैलरी में बंपर उछाल आने वाला है। कर्मचारियों के वेतन में डीए में सीधे 14 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। आपको बता दें कि डीए में यह बढ़ोतरी सिर्फ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSEs) कर्मचारियों को मिलने वाली है। DA किया गया रिवाइज केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम के डीए को जनवरी में रिवाइज किया गया था। इससे पहले कर्मचारियों को 170.5 फीसदी की दर से डीए मिल रहा था, जिसे बढ़ाकर 184.1 फीसदी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडर सेक्रेटरी सैमुअल हक ने बताया कि CPSEs के बोर्ड लेवल और बोर्ड लेवल के नीचे के अधिकारियों को इसका फायदा मिलेगा। इन लोगों के डीए को रिवाइज किया गया है। अब इन सभी कर्मचारियों को 184.1 फीसदी की दर से DA मिलेगा। DA एरियर मिलेगा या नहीं? मोदी सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता (Dearness allowance - DA) के एरियर को लेकर बड़ा अपडेट आया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 18 महीने के DA arrears के पेमेंट को लेकर कोई विचार अभी नहीं किया गया है। जनवरी 2020 से जून 2021 तक के रोके गए DA को दिये जाने को लेकर केंद्रीय कर्मचारी लगातार मांग कर रहे थे। सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि DA एरियर देने को लेकर सरकार विचार करेगी लेकिन सरकार इससे पहले भी कई बार सफाई दे चुकी है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/5hOWzL0
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment