Saturday, November 15, 2025

Stock in Focus: NHAI से मिला ₹9270 करोड़ का प्रोजेक्ट, सोमवार को धमाल मचाएगा यह स्टॉक?

IRB Infrastructure Developers Share Price: हाईवे सेगमेंट में देश की पहली इंटीग्रेटेड मल्टी-नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेयर आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सितंबर तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे का खुलासा करने के बाद एक और बड़ा ऐलान किया। आईआरबी इंफ्रा ने शुक्रवार को सितंबर 2025 तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे का ऐलान किया था और अब आज कंपनी ने खुलासा किया है कि इसकी एक इकाई को ₹9270 करोड़ का NHAI प्रोजेक्ट मिला है जिसे आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स मैनेज करेगी। इसका असर अब सोमवार 13 नवंबर को स्टॉक मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर दिख सकता है।

अभी की बात करें तो शुक्रवार 14 नवंबर को बीएसई पर यह 1.32% की बढ़त के साथ ₹42.91 पर बंद हुआ था। पिछले साल 10 दिसंबर 2024 को यह ₹61.98 पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह नौ महीने में 34.59% फिसलकर 26 सितंबर 2025 को ₹40.54 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

कैसा प्रोजेक्ट मिला है IRB Infra को?

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया है कि इसकी प्राइवेट इंवेस्टमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (InvIT) को NHAI (नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से लेटर ऑफ अवार्ड मिला है। यह प्रोजेक्ट NH-28 के लखनऊ-अयोध्या सेक्शन पर किमी 15.400 से किमी 137.970, NH-28 के अयोध्या-गोरखपुर सेक्शन पर किमी 136.759 से किमी 252.860 और NH-731 के लखनऊ-सुल्तानपुर सेक्शन पर किमी 90.370 से किमी 217.795 तक टोलिंग, ऑपरेशन, मेंटनेंस और ट्रांसफर का काम मिला है। यह प्रोजेक्ट 366.096 किमी लंबा है।

एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई डिटेल्स के मुताबिक ट्रस्ट एनएचएआई को ₹9270 करोड़ का बिड-कंसेशन फीस देगी और 20 वर्षों की रियायत अवधि के लिए टोलिंग और O&M (ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस) का काम संभालेगी। टैरिफ रिविजन को सालाना 3% और WPI (होलसेल प्राइस इंडेक्स) के 40% पर फिक्स किया गया है। इस प्रोजेक्ट के साथ ही ट्रस्ट का एसेट पोर्टफोलियो करीब 20% बढ़कर ₹65 हजार करोड़ होने वाला है। आईआरबी इंफ्रा के चेयरमैन और एमडी Virendra D Mhaiskar का कहना है कि धार्मिक पर्यटन के लिए इस कोरिडोर की महत्ता को देखते हुए यह प्रोजेक्ट कंपनी के लिए काफी अहम है और इसके जरिए कंपनी की TOT (टोल, ऑपरेट, ट्रांसफर) स्पेस में हिस्सेदारी 42% हो गई। उन्होंने कहा कि यह देश के नेशनल हाईवे मोनेटाइजेशन फ्रेमवर्क में लॉन्ग-टर्म प्राइवेट कैपिटल के बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

कैसी है कारोबारी सेहत?

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर का सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर शुद्ध मुनाफा 41% बढ़कर ₹140.8 करोड़ और कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 10.4% बढ़कर ₹1,751 करोड़ पर पहुंच गया। इसकी ग्रोथ में टोल रेवेन्यू में 11% की बढ़ोतरी का अहम योगदान रहा। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 8% बढ़कर ₹924.7 करोड़ और मार्जिन 48.3% से सुधरकर 52.8% पर पहुंच गया।

IRB Infrastructure Q2 results: मुनाफा 41% बढ़ा, रेवेन्यू में भी उछाल; शेयरों में दिखी हलचल

Trump vs BBC: बीबीसी पर ₹44300 करोड़ का मुकदमा करेंगे ट्रंप! समझें क्या है मामला

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/cClJsfk
via

Friday, November 14, 2025

RJD से अलग हुए तेज प्रताप यादव तीसरे नंबर पर, परिवार के साथ नाता तोड़ना पड़ा महंगा

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, जिन्होंने परिवार से अलग होकर अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के बैनर तले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा था, शुक्रवार को जारी मतगणना में महुआ में भारी चुनावी झटके का सामना कर रहे हैं। शुरुआती और हर दौर के चुनाव आयोग के रुझानों में वे प्रमुख उम्मीदवारों से काफी पीछे दिख रहे थे और भारत निर्वाचन आयोग के अंतिम आंकड़ों में वे तीसरे स्थान पर हैं, जिससे पता चलता है कि परिवार से नाता तोड़ने की उन्हें मतपेटी में कितनी भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

मतों का बड़ा अंतर, संदेश साफ

मतगणना समाप्ति तक, भारत निर्वाचन आयोग के परिणामों से पता चला कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने महुआ में 52314 से अधिक मतों के साथ बढ़त बना ली थी। राजद के मुकेश कुमार रौशन 27071 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और तेज प्रताप 10,000 से भी कम मतों के साथ काफी पीछे रहे। चुनाव आयोग के राउंडवार फीड - जो लाइव रुझानों में भी दिखाई दे रहा था - ने पहले ही मतगणना के बीच के दौर में तेज प्रताप को पीछे छोड़ते हुए दिखा दिया था।

महुआ में क्या हुआ?

महुआ ऐतिहासिक रूप से यादव परिवार का गढ़ रहा है। तेज प्रताप ने पहली बार 2015 में महुआ सीट जीती थी, लेकिन 2020 में उन्होंने अपना निर्वाचन क्षेत्र बदल लिया और मुकेश रौशन के जरिए राजद ने महुआ सीट बरकरार रखी। इस साल पार्टी से निकाले जाने और परिवार द्वारा त्याग दिए जाने के बाद तेज प्रताप राजद के टिकट के बिना महुआ से चुनाव लड़ने के लिए वापस लौटे - एक ऐसा राजनीतिक विघटन जिसने उनके आधार को मजबूत करने के बजाय कमजोर कर दिया। मतगणना के रुझानों ने बार-बार दिखाया कि यह सीट बेहतर संगठित प्रतिद्वंद्वियों के इर्द-गिर्द सिमट गई।

बता दें कि 37 वर्षीय तेज प्रताप यादव को मई में राजद और उनके परिवार, दोनों से निष्कासित कर दिया गया था और तब से उनके बीच दरार और गहरी होती जा रही है। उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने महुआ में उनके खिलाफ खुलकर प्रचार किया। जवाब में, तेज प्रताप अपने उम्मीदवार प्रेम कुमार यादव के लिए प्रचार करने राघोपुर पहुंच गए, जहां से तेजस्वी चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, दूसरी तरफ तेजस्वी ने मतदाताओं से परिवार की बजाय पार्टी के प्रति वफादार रहने का आग्रह किया, तो तेज प्रताप ने भावुक होते हुए खुद को बड़े भाई के रूप में पेश किया, जिसके साथ अन्याय हुआ है और उसे बहुत सजा दी गई है।

महुआ में उनके खिलाफ प्रचार करते हुए तेजस्वी ने कहा, "वह अभी बच्चा है। चुनाव के बाद, हम उसे एक झुनझुना थमा देंगे। अगर वह हमारे इलाके में जाएगा, तो हम उसके इलाके में भी जाएंगे। फिर हम राघोपुर जाएंगे।"

गौरतलब है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने तेज प्रताप को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था और कहा था कि संगठन के मूल्यों को बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी था। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अनदेखी सामाजिक न्याय के हमारे सामूहिक संघर्ष को कमजोर करती है।" उन्होंने आगे कहा कि उनके बड़े बेटे की "गतिविधियां, सार्वजनिक आचरण और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार" परिवार के मूल्यों और परंपराओं के अनुरूप नहीं थे।

यह कार्रवाई तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट के बाद हुई जिसमें उन्हें एक महिला के साथ दिखाया गया था और साथ में एक कैप्शन भी था जिसमें दावा किया गया था कि वे 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। पोस्ट को जल्द ही हटा दिया गया और तेज प्रताप ने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था और उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने के लिए गलत तरीके से एडिट किया गया था।

क्यों परिवार का साथ जरूरी था और इसकी कमी कैसे भारी पड़ी

बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की मशीनरी, स्थानीय संगठन और सहयोगी दलों के बीच वोटों का हस्तांतरण निर्णायक होता है। तेज प्रताप के RJD से अलग होने के बाद उनके पास पार्टी का जमीनी नेटवर्क और महुआ जैसी सीटों पर INDIA गठबंधन की चुनावी ताकत नहीं रही। रुझान के आंकड़े बताते हैं कि जो मतदाता कभी यादव परिवार के उम्मीदवारों का समर्थन करते थे, वे अब राजद के आधिकारिक उम्मीदवार या एनडीए के लोजपा (रालोद) के उम्मीदवार के पक्ष में चले गए हैं, जिससे तेज प्रताप बीच में ही फंस गए हैं। मतगणना के दौरों का चुनावी गणित स्पष्ट करता है कि केवल व्यक्तिगत ब्रांड ही संगठित पार्टी समर्थन का विकल्प नहीं हो सकता।

पारिवारिक समर्थन, पार्टी तंत्र और मजबूत गठबंधनों के बिना, महुआ में तेज प्रताप की राजनीतिक पकड़ बेहतर संगठित विरोधियों के हाथों खोखली हो गई है। क्या वह सुलह, स्थानीय संगठन निर्माण या गठबंधन के जरिए वापसी की कोशिश करेंगे, यह तय करेगा कि यह एक अस्थायी झटका है या एक लंबी गिरावट की शुरुआत।

2020 के चुनावों में महुआ में क्या हुआ?

2020 में, राजद के मुकेश कुमार रौशन ने 62,580 वोटों (36.45%) के साथ यह सीट जीती थी, उन्होंने जदयू की आशमा परवीन को 13,687 वोटों के अंतर से हराया था। परवीन को 48,893 वोट (28.48%) मिले थे, जबकि तत्कालीन अविभाजित लोक जनशक्ति पार्टी के संजय कुमार सिंह 25,146 वोटों (14.65%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। पिछले कुछ वर्षों में, महुआ में पार्टियों का आना-जाना लगा रहा है, जहां तेज प्रताप यादव के नेतृत्व में राजद का प्रभाव रहा, वहीं जदयू और भाजपा का भी दबदबा रहा।

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह ने हासिल की जीत तो तेजस्वी और तेजप्रताप पीछे, जानें बिहार के बाकी हॉट सीटों का क्या हाल



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/HRLiMxA
via

प्लंबर-इलेक्ट्रिशियन-मैकेनिक को मिल रही है 1 करोड़ रुपये की सैलरी, फिर भी कोई काम करने को नहीं है तैयार

प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और मैकेनिक को सालाना 1 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही है लकिन कोई नौकरी करने को तैयार नहीं है। फोर्ड मोटर कंपनी में मैकेनिक की 5000 पोस्ट खाली है। लेकिन 1 करोड़ रुपये सालाना सैलरी ऑफर करने पर भी प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और मैकेनिक नहीं मिल रहे हैं। अमेरिका जैसे डेवलप कंट्री को स्किल्ड वर्कर्स नहीं मिल रहे हैं। उन्हें वर्कर्स की कमी इस स्तर पर झेलनी पड़ रही है कि अच्छा पैकेज देने के बाद भी बेसिक सी नौकरी के लिए वर्कर्स नहीं मिल रहे हैं।

Ford कंपनी को 1 करोड़ सैलरी ऑफर करने पर भी नहीं मिल रहे वर्कर्स

Ford Motor Company के CEO जिम फार्ले ने बताया कि कंपनी 5,000 मैकेनिक नहीं ढूंढ पा रही, जबकि उनकी सैलरी करोड़ों में है। उन्होंने साफ कहा कि यह समस्या केवल Ford की नहीं, बल्कि पूरे देश में है। अमेरिका भर में 10 लाख से ज्यादा नौकरियां हैं लेकिन कोई करने वाला नहीं है। इन जॉब्स में जैसे प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, ट्रक ड्राइवर, फैक्टरी वर्कर शामिल हैं, जो खाली पड़ी है।

समस्या कहां है? शिक्षा और ट्रेनिंग में बड़ी कमी

एक पॉडकास्ट पर फार्ले ने बताया कि आज का युवा तकनीकी कामों से दूर होता जा रहा है। उन्होंने उदाहरण दिया कि एक Ford Super Duty ट्रक का डीजल इंजन निकालना सीखने में 5 साल लगते हैं, लेकिन आज बच्चों को ऐसी टेक्निकल ट्रेनिंग दी ही नहीं जा रही। उन्होंने कहा कि हम अपनी नई पीढ़ी को वह शिक्षा नहीं दे रहे जो हमारे दादा-दादी को मिली थी। फार्ले याद करते हैं कि उनके दादा Ford के शुरुआती कर्मचारी थे और उसी नौकरी ने परिवार को मिडिल क्लास बनाया था।

यंग जेनरेशन का AI, रोबोटिक्स पर फोकस

आज अमेरिका AI, रोबोटिक्स और हाई-टेक प्रोडक्ट्स बनाने में दुनिया में आगे है, लेकिन मैनुअल स्किल्स की डिमांड पूरी नहीं कर पा रहा। इसका असर कार फैक्ट्रियों, सर्विस सेंटर्स और ट्रकिंग नेटवर्क पर साफ दिख रहा है।

H-1B पर ट्रम्प का यू-टर्न

इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने Fox News पर कबूल किया कि देश में स्किल्ड वर्कर्स नहीं हैं, इसलिए H-1B वीजा जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें बाहर से टैलेंट लाना होगा क्योंकि हमारे पास कुछ स्किल्स नहीं हैं। यह बयान उस समय आया है जब उनकी ही सरकार ने H-1B के लिए $100,000 की भारी फीस लगा दी है, जिससे टेक कंपनियों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।

1 करोड़ रुपये की सैलरी पर भी नहीं मिल रहे मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन

Ford जैसी कंपनियों में हजारों कारें असेंबली लाइन पर अधूरी पड़ी हैं, क्योंकि उन्हें पूरा करने वाले मैकेनिक नहीं मिल रहे। कुछ अमेरिकी शहरों में प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन की सैलरी $120,000 करीब 1 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, फिर भी वर्कर्स नहीं मिल रहे हैं।

स्किल्ड मैनपावर है असली कैपिटल

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका की मिडिल क्लास की रीढ़ ये स्किल्ड ट्रेड्स ही हैं। AI, सॉफ्टवेयर या हाई-टेक अकेले देश नहीं चलाते। मैकेनिक, ड्राइवर और इलेक्ट्रिशियन भी उतने ही जरूरी हैं। यदि अमेरिका ने एजुकेशन और स्किल ट्रेनिंग में निवेश नहीं बढ़ाया, तो अगले पांच साल में प्रोडक्शन और सर्विस सेक्टर दोनों में बड़ा संकट आ सकता है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/WZVx56n
via

बिहार चुनाव: टूट गया राजद का MY समीकरण! औवैसी से लेकर NDA तक...मुस्लिम प्रत्याशियों का जानें हाल

बिहार में एक बार फिर नीतीश सरकार की वापसी हो रही है। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में NDA बंपर जीत दर्ज करने की ओर है। अबतक आए नतीजों में फिलहाल NDA फिलहाल 200 सीटों पर आगे चल रही ही है तो वहीं महागठबंधन 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा फिलहाल 90 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं इन चुनावी नतीजों में NDA ने पांच मुस्लिम प्रत्याशियों पर दांव लगाया था, आइए जानते हैं चुनावी नतीजों में उनका हाल क्या है।

NDA के मुस्लिम प्रत्याशियों का हाल 

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन दोनों ने मुस्लिम प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने 30 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए ने 5 मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में खड़े किए थें। इस तरह अररिया, जोकीहाट, बहादुरगंज और अमौर जैसी सीटों पर सीधे मुस्लिम उम्मीदवारों की टक्कर हो रही है।

  • अररिया - शगुफ्ता अज़ीम जेदयू पीछे 2400 वोटों से पीछे। अबिदुर रहमान, कांग्रेस आगे।
  • जोकीहाट - मोहम्मद मुर्शीद आलम AIMIM 28 हजार वोटों से जीता। मंजर आलम जदयू हारे।
  • बहादुरगंज - मोहम्मद तौसीफ आलम AIMIM 15 हजार वोटों से आगे। लोजपा (रामविलास) मोहम्मद कलीमुद्दीन पीछे।
  • अमौर - अख्तरुल ईमान AIMIM के 38 हजार वोट से जीता चुनाव। जदयू के सबा जफर हारे।
  • चैनपुर - जेदयू के जमा खान खान 9 हजार वोट से आगे। आरजेडी के बृजकिशोर पीछे।

इन सीटों पर औवैसी की पार्टी दिखा रही है दम

बता दें कि AIMIM ने जिन सीटों पर आगे चल रही है उनमें जोकीहाट, ठाकुरगंज, बहादुरगंज, अमौर, बासी विधानसभा शामिल हैं। जोकीहाट से AIMIM के मोहम्मद मुर्शीद आलम ने जीत हासिल कर ली है। वहीं अमौर से अख्तरूल इमान 38 हजार वोट से जीत हासिल कर ली है। बासी से गुलाम सरवर 17 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। सीमांचल में लगभग 47 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है और 2020 में AIMIM ने इस इलाके की 24 सीटों में से पांच सीटें जीतकर राजनीति का खाका बदल दिया था। अब इस बार AIMIM ने करीब कुल 27 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, इनमें करीब 15 सीटें सीमांचल की हैं। ओवैसी फिलहाल सीमांचल में कांग्रेस-आरजेडी से लेकर स्थानीय गठजोड़ को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/kdT9U5l
via

Tata Motors PV Q2 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी को ₹76170 करोड़ का मुनाफा, JLR ने घटाया मार्जिन गाइडेंस

Tata Motors PV Q2 Results: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ने 14 नवंबर को सितंबर तिमाही (Q2 FY26) के नतीजे जारी किए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा कई गुना बढ़कर ₹76,170 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹3,446 करोड़ था।

यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से कंपनी के कमर्शियल व्हीकल यूनिट के डिमर्जर (विभाजन) से जुड़े एक बार के लाभ (one-time gain) की वजह से हुई है। सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 14% घटकर ₹72,349 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹83,656 करोड़ थी।

टाटा मोटर्स लिमिटेड के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस की इकाई Jaguar Land Rover (JLR) ने सितंबर तिमाही के नतीजों में बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के लिए अपने EBIT मार्जिन आउटलुक को घटाकर 0% से 2% कर दिया है, जो पहले 5% से 7% था। यह बदलाव कंपनी की कमजोर तिमाही परफॉर्मेंस को दिखाता है।

फ्री कैश आउटफ्लो बढ़ेगा, निवेश रहेगा ऊंचा

JLR ने अनुमान लगाया है कि उसका फ्री कैश आउटफ्लो इस साल बढ़कर £2.2 बिलियन से £2.5 बिलियन के बीच रहेगा। पहले यह लगभग शून्य के करीब था। कंपनी ने यह भी बताया कि अगले पांच वर्षों (FY24 से शुरू) के दौरान उसका कुल निवेश खर्च (Capex) करीब £18 बिलियन रहेगा।

सितंबर तिमाही में बढ़ा घाटा, घटी आय

सितंबर 2025 तिमाही में JLR को टैक्स और एक्सेप्शनल आइटम्स से पहले £485 मिलियन का घाटा हुआ है। कंपनी का रेवेन्यू 24.3% घटकर £24.9 बिलियन पर आ गया। EBITDA मार्जिन -1.6% और EBIT मार्जिन -8.6% रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 1,370 बेसिस पॉइंट की गिरावट है।

टाटा मोटर्स PV बिजनेस को भी झटका

टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल (PV) बिजनेस पर JLR की गिरावट का सीधा असर दिखा। अगर एक बार के गेन को हटाया जाए, तो कंपनी का एडजस्टेड घाटा ₹6,370 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में उसे ₹3,056 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

कंपनी का EBITDA इस तिमाही में ₹1,404 करोड़ का घाटा रहा, जबकि पिछले साल यह ₹9,914 करोड़ का लाभ था। यह पहला मौका है जब टाटा मोटर्स का PV बिजनेस एक अलग (Standalone) इकाई के रूप में नतीजे पेश कर रहा है। टाटा मोटर्स के कुल कारोबार में JLR का योगदान दो-तिहाई से अधिक है।

साइबर अटैक से प्रदर्शन पर असर

टाटा मोटर्स PV ने कहा कि JLR पर हाल ही में हुए साइबर अटैक ने कंपनी के संचालन और परफॉर्मेंस को काफी प्रभावित किया है। कंपनी के मुताबिक, इस घटना की वजह से उत्पादन और सप्लाई चेन दोनों पर असर पड़ा।

भारत में कंपनी का प्रदर्शन

भारत में स्टैंडअलोन आधार पर टाटा मोटर्स PV को ₹237 करोड़ का एडजस्टेड घाटा हुआ। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹15 करोड़ का मुनाफा कमाया था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 6% बढ़कर ₹12,751 करोड़ रहा। यह पिछले साल ₹12,023 करोड़ था।

लेकिन EBITDA ₹717 करोड़ से घटकर ₹303 करोड़ रह गया। EBITDA मार्जिन भी 6% से घटकर 2.4% पर आ गया।

शेयर प्राइस में गिरावट

नतीजों की घोषणा से पहले शुक्रवार को टाटा मोटर्स PV का शेयर 1.27% गिरकर ₹392.90 पर बंद हुआ। यह उसके डिस्कवरी प्राइस ₹400 प्रति शेयर से नीचे है। कंपनी का मार्केट कैप 1.48 लाख करोड़ रुपये है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/91lwzYx
via

Thursday, November 13, 2025

Biocon Share Price: दो दिनों में 10% चढ़ा शेयर, थमेगा या और बढ़ेगा Q2 रिजल्ट के बाद उठा यह तूफान?

Biocon Share Price: दिग्गज फार्मा कंपनी बॉयोकान के शेयरों में आज लगातार चौथे दिन खरीदारी का रुझान दिखा। 11 नवंबर को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद लगातार दो दिनों में इसके शेयरों की स्पीड और बढ़ गई। आज के इंट्रा-डे हाई के हिसाब से बॉयोकान का शेयर महज दो दिनों में करीब 10% उछल गया जिसमें से 4% से अधिक तेजी तो सिर्फ आज आई है। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन दिन के आखिरी तक यह मजबूत बना रहा। दिन के आखिरी में आज यह 2.63% की बढ़त के साथ ₹417.05 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में तो यह 4.11% के उछाल के साथ ₹423.05 तक पहुंचा था।

Biocon Q2 Results: खास बातें

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर बॉयोकान को ₹84.5 करोड़ का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल हुआ जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इसे ₹16 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था। वहीं इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू करीब 20% बढ़कर ₹4,295.5 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि कंपनी का खर्च भी इस दौरान 18% से अधिक बढ़कर ₹4,205.3 करोड़ पर पहुंच गया।

क्या है ब्रोकरेज फर्मों का रुझान?

JM Financial

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने बॉयोकान की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है जबकि टारगेट प्राइस को बढ़ाकर ₹476 कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने जिक्र किया है कि कंपनी के बायोसिमिलर में 25% की शानदार ग्रोथ दिखी जिसे मार्केट शेयर में उछाल के साथ-साथ bUstekinumab, bAspart, bBevacizumab और bAflibercept के सफल लॉन्च से सपोर्ट मिला। ब्रोकरेज फर्म ने बॉयोसिमिलर में तेजी पर वित्त वर्ष 2026, वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2028 के लिए अपने अनुमान में बदलाव कर दिया है।

Axis Securities

घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने खरीदारी की रेटिंग के साथ बॉयोकान का टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹450 कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू, ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन और शुद्ध मुनाफा उम्मीद के मुताबिक ही रहा। मैनेजमेंट को बायोसिमिलर की लगातार ग्रोथ, दूसरी छमाही से जेनेरिक में मार्जिन रिकवरी और सीआरडीएमओ सेगमेंट में स्थिर ग्रोथ के दम पर वित्त वर्ष 2026 में दोहरे अंकों की रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि Yesintek, Yesafili, Bevacizumab, Insulin Aspart, और Denosumab की हालिया लॉन्चिंग से इसके बॉयोसिमिलर्स बिजनेस की ग्रोथ तेज होने की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि Liraglutide, Sacubitril/Valsartan, और Everolimus जैसे नए जेनेरिक लॉन्च और ऑपरेटिंग लीवरेज बेनेफिट्स के जरिए प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार की संभावना है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि ₹4500 करोड़ के क्यूआईपी, कर्ज में कटौती और मजबूत बैलेंस शीट से इसे ग्रोथ के मौके को भुनाने का मौका मिलेगा।

Motilal Oswal

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की रेटिंग के साथ बॉयोकान का टारगेट प्राइस ₹480 फिक्स किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी का रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रॉफिट इसकी उम्मीद के मुताबिक ही रहा तो शुद्ध मुनाफा उम्मीद से बेहतर रहा। हालांकि इंसुलिन एस्पार्ट बायोसिमिलर को फॉर्मूलेरी लिस्ट में जोड़ने के प्रोसेस में लगने वाले समय, ब्याज पर खर्च में धीरे-धीरे कमी, और बायोसिमिलर/जेनेरिक सेगमेंट्स में प्रोडक्ट पाइपलाइन को बढ़ावा देने के लिए R&D पर खर्च को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने इसकी कमाई के अनुमान में कटौती की है।

Goldman Sachs

गोल्डमैन सैक्स बॉयोकान पर न्यूट्रल बना हुआ है लेकिन इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹375 कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि जेनेरिक्स और बॉयोलॉजिक्स सेगमेंट्स के दम पर इसके नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे।

HBSC Research

एचएसबीसी रिसर्च ने बॉयोकान को खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹455 कर दिया है। इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि यह कंपनी के बॉयोसिमिलर्स सेगमेंट में जल्द सुधार को लेकर काफी पॉजिटिव है।

Gainers & Losers: सेंसेक्स की एक्सपायरी; Vedanta, Asian Paints, Cochin Shipyard और Ircon समेत इन 10 शेयरों में तेज हलचल

Metal Stocks: एक-दो नहीं, चार वजहों से बढ़ी मेटल स्टॉक्स की चमक

भिड़ेंगे Mahindra & Mahindra और LIC! महिंद्रा कंपनी का ये है पूरा प्लान

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3HDNGkI
via

Wednesday, November 12, 2025

Onion price : किसान और ग्राहक, दोनों को रुलाता प्याज, बंपर सप्लाई के बावजूद रिटेल में हुआ महंगा!

Onion price : प्याज की बंपर सप्लाई के बावजूद ना तो प्याज ग्राहक को सस्ता मिल रहा है और ना ही किसानों को उचित दाम मिल रहा है। बड़ा सवाल ये है कि आखिर प्याज बेचने और खरीदने वाले, दोनों को कैसे रुला रहा है? रिटेल मार्केट में अभी प्याज 33 से 40 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। लेकिन किसान मंडी में बेचने आता है तो होलसेल में उनको प्रति किलो सिर्फ 12 से 20 रुपए मिलते हैं। इसका कारण है खेत से लेकर रिटेल बाजार तक प्याज का उलझा हुआ कारोबार जिसे इस बार बेमौसम बरसात ने बड़ा झटका दिया है। प्याज के दो बड़े उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में फसल को भारी नुकसान हुआ है।

दिसंबर में और बढ़ सकते हैं दाम 

देश में हर महीने 8 से 12 लाख टन प्याज की खपत होती है। पिछले साल बंपर क्रॉप के कारण कई किसानों ने प्याज का स्टोरेज लंबे समय तक किया लेकिन अब उस प्याज के खराब होने का खतरा हो गया है। दूसरी और नया क्रॉप फेल हो गया इसी लिए कई किसान सीधे खेत से कौड़ियो के दाम प्याज बेच रहे हैं। मतलब यह है की पुराना संग्रह किया हुआ प्याज और नया प्याज जल्दी -जल्दी मार्केट में बिक रहा है। सरकार ने पिछले साल नाफेड और NCCF के माध्यम से 3 लाख टन प्याज खरीदा था, वो भी ज्यादा नहीं बिका है। एक्सपर्ट कह रहे हैं कि दिसंबर में दाम और बढ़ सकते हैं। प्याज की फसल कम हो या ज़्यादा लेकिन बिचोलियों के कारण ग्राहको को ऊंचे दाम ही देने पड़ते हैं। प्याज का कारोबार बिचौलियों के कंट्रोल में है।

Cotton Price: कपास उत्पादन में आई गिरावट, CAI ने जारी किया अनुमान, क्या कीमतों पर पड़ेगा असर

Turmeric Price: महाराष्ट्र में हल्दी का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद, दिसंबर तक कीमतों में दिखेगा उछाल



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/eRYcSUv
via