Sunday, May 18, 2025

IPL 2025: प्लेऑफ के लिए अब इन 6 टीमों के बीच लड़ाई, जानें टॉप-4 में पहुंचने का पूरा गणित

IPL 2025 Playoffs Scenario: पिछले डेढ़ महीने से जारी आईपीएल 2025 का सफर अब अपने फाइनल की तरफ बढ़ गया है। टूर्नामेंट अब कुछ ही मुकाबले बचे हैं। आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बाहर हो गई हैं। वहीं अब 6 टीमों के बीच प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने को लेकर लड़ाई है। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं।

शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला मैच तेज और लगातार बारिश के चलते एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, लेकिन इससे केकेआर को कोई फायदा नहीं हुआ। अब केकेआर टीम लीग स्टेज में अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच सकती है जो प्लेऑफ में जाने के लिए काफी नहीं हैं।

कैसा है प्लेऑफ का गणित

मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) इस सीजन के आखिरी मुकाबलों में एक-दूसरे से भिड़ेंगे, और इस मैच से तय हो जाएगा कि इनमें से कम से कम एक टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से ऊपर जरूर रहेगी। ऐसे में केकेआर के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें अब लगभग खत्म हो गई हैं। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) प्लेऑफ के और करीब पहुंच चुकी है। बारिश की वजह से उनका पिछला मैच रद्द हो गया, जिससे उन्हें एक अंक मिला और अब उनके 17 अंक हो गए हैं। फिलहाल RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। हालांकि अभी भी कुछ खास परिस्थिति में वे बाहर हो सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना बहुत ही कम है।

अगर सभी टीमों के एक समान अंक रहे तो?

अगर आरसीबी अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाती, दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने दोनों मैच जीत लेती, पंजाब किंग्स (PBKS) एक मैच जीतती है और मुंबई इंडियंस (MI) दोनों मुकाबले जीतती है तो इन तीन टीमों के 17-17 अंक हो जाएंगे। ऐसे में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।

RR vs PBKS IPL Match Live Score: पंजाब को लगा पांचवा झटका, धाकड़ बल्लेबाजी कर रहे नेहल वढेरा आउट



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/7GuaUsi
via

Saturday, May 17, 2025

Ahmedabad News: अहमदाबाद में आइसक्रीम में मिली छिपकली, Havmor पर 50000 रुपये का जुर्माना, आउटलेट सील

Lizard found in ice cream: गर्मियों के दिन में लोग खूब आइसक्रीम खाते है। हालांकि आइसक्रीम खाने वालों के लिए अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद के मणिनगर इलाके में हैवमोर आउटलेट से खरीदी गई कोन आइसक्रीम में कथित तौर पर छिपकली की पूंछ मिली है। इस घटना ने एक महिला और उसके परिवार को परेशान कर दिया। महिला ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने इस शिकायत के बाद लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही आइसक्रीम पार्लर महालक्ष्मी कॉर्नर को सील कर दिया है। नगर निगम ने खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों की जांच भी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि हैवमोर के देश भर में 200 से अधिक स्टोर है। ब्रांड ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल है आइसक्रीम में छिपकली की पूंछ का वीडियो

आइसक्रीम में छिपकली की पूंछ मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। जिस महिला ने इस घटना का वीडियो बनाया उसके अनुसार, उसने स्टोर से चार कोन खरीदे थे। महिला वीडियो में वह दावा करती है कि उसे कोन के अंदर एक मरी हुई छिपकली का हिस्सा मिला। आइसक्रीम खाने के बाद उसे लगातार उल्टी हो रही है जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। महिला ने कहा शुक्र है कि मेरे बच्चों ने इसे नहीं खाया। अगर कुछ हुआ तो हम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे। कृपया उत्पादों को खाने से पहले उनकी जांच कर लें।'

बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था आइसक्रीम पार्लर

शिकायत के बाद, अहमदाबाद नगर निगम के खाद्य विभाग ने आइसक्रीम पार्लर का निरीक्षण किया और पाया कि यह खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत वैध लाइसेंस के बिना चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तुरंत परिसर को सील कर दिया। इसके साथ ही जांच के लिए कथित रूप से दूषित आइसक्रीम के बैच के प्रोडक्ट के नमूने एकत्र किए।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/8thskiT
via

Friday, May 16, 2025

Digital Form 16: अब ITR फाइलिंग में नहीं होगी दिक्कत, डिजिटल फॉर्म 16 से कुछ ही मिनट में हो जाएगा काम

नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में दिक्कत नहीं आएगा। डिजिटल फॉर्म उनका यह काम काफी आसान कर देगा। दरअसल, नौकरी करने वाले लोगों के रिटर्न फाइल करने के लिए फॉर्म 16 जरूरी है। इसमें एंप्लॉयी की सैलरी इनकम, टीडीएस और डिक्शंस जैसी जानकारियां होती हैं। अब एंप्लॉयर्स अपने एंप्लॉयीज को डिजिटल फॉर्म 16 जारी करने जा रही है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

TRACES से सीधे जेनरेट होता है

डिजिटल फॉर्म 16 सीधे TRACES पोर्टल से जेनरेट होता है। यह ट्रेडिशनल फॉर्म 16 का इलेक्ट्रॉनिक वर्जन है। ट्रेसेज इनकम टैक्स का पोर्टल है, जिससे यह काफी भरोसेमंद है। इसका मतलब है कि डिजिटल फॉर्म 16 (Digital Form 16) में सैलरी इनकम, टीडीएस और डिडक्शंस के डेटा पूरी तरह से करेक्ट और भरोसेमंद होंगे। ट्रेडिशनल फॉर्म 16 में शामिल डेटा को फॉर्म 26 एएस और एआईएस से मैच कराना पड़ता था।

अपलोड करते ही फॉर्म में डेटा फिल हो जाएंगे

अब नौकरी करने वाले लोग आसानी से आईटीआर फाइल कर सकते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रिटर्न फाइलिंग वेबसाइट पर उन्हें जाना होगा। फिर, अपने लिए सही आईटीआर फॉर्म का चुनाव करना होगा। डिजिटल फॉर्म 16 अपलोड करते ही आईटीआर फॉर्म में सभी जानकारियां खुद आ जाएंगी। इनमें सैलरी इनकम, टीडीएस और डिडक्शंस जैसी जानकारियां शामिल होंगी।

टैक्स के कैलकुलेशन में भी नहीं होगी गलती

डिजिटल फॉर्म 16 से टैक्स का कैलकुलेशन भी आसानी से हो जाएगा। इससे रिटर्न फाइलिंग में लगने वाला काफी समय बच जाएगा। रिटर्न की प्रोसेसिंग भी जल्द होगी। इससे रिफंड आने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख आम तौर पर 31 जुलाई होती है। कई बार जरूरत पड़ने पर इस तारीख को बढ़ा देता है। कोविड के दौरान उसने रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन बढ़ाई थी। इस तारीख के बाद रिटर्न फाइल करने पर पेनाल्टी और टैक्स पर इंटरेस्ट लगता है।

यह भी पढ़ें: Canara Robeco MF ने लॉन्च किया नया मल्टी एसेट फंड, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

पासवर्ड प्रोटेक्टेड होने से पूरी तरह सुरक्षित

डिजिटल फॉर्म 16 के दुरूपयोग का भी डर नहीं है। इसकी वजह यह है कि यह पासवर्ड प्रोटेक्टेड है। इसके पासवर्ड के लिए एक स्टैंडर्ड फॉरमैट का इस्तेमाल किया जाता है। इससे आपका फाइनेंशियल डेटा सुरक्षित रहता है। दूसरा फायदा यह है कि इसका इस्तेमाल पर्यावरण के लिहाज से भी फायदेमंद है। डॉक्युमेंट डिजिटल होने से उसे प्रिंट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे कागज के इस्तेमाल में कमी आती है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Qr9xCJA
via

Powering India Summit 2025: 'मैं 2020 में ही बना गया होता...' बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर बोले चिराग पासवान

केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान ने बड़े ही खुले शब्दों में कहा कि उनका दिल्ली में मन नहीं लगता है, क्योंकि बिहार में मुझे बुला रहा है। चिराग पासवान कई मौकों पर अपनी ये इच्छा जाहिर कर चुके हैं और इस बार उन्होंने नेटवर्क 18 के पॉवरिंग भारत समिट 2025 में भी अपने दिल की बात कह डाली। उन्होंने कहा कि मैं बिहार के लिए ही राजनीतिक में आया है। चिराग का बार-बार ये कहना कि "बिहार मुझे बुला रहा है", इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इस साल के आखिर में राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

समिट में चिराग पासवान ने कहा कि वह यह देखना चाहते थे कि बिहार से दूसरे राज्यों में पलायन को कैसे कम किया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर मुझे बिहार के लिए काम करना है, तो मुझे बिहार में रहकर काम करना होगा। इसलिए अब वह बिहार में रिवर्स माइग्रेशन चाहते हैं।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने अपने राजनीतिक सफर पर खुलकर बात करते हुए बिहार के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता को साफ किया, साथ ही मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा के बारे में अटकलों को भी खारिज किया।

पासवान ने कहा, "मैं बिहार के लिए राजनीति में आया हूं।" उन्होंने राज्य से पलायन के दशकों पुरानी ट्रेंड को उलटने के अपने दृष्टिकोण पर जोर दिया। विकास पर अपना फोकस करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट है।" उन्होंने कहा कि उनका दिल दिल्ली में रहता है, लेकिन उनका उद्देश्य बिहार से पूरी तरह जुड़ा हुआ है।"

मुख्यमंत्री बनने की लालसा पर क्या बोले चिराग?

मुख्यमंत्री पद की लालसा के बारे में बात करते हुए पासवान ने कहा, "मेरा पेट भरा हुआ है, मुझे कोई लालच नहीं है।"

चिराग पासवान से जब पूछा गया कि क्या वह बिहार के अगले सीएम होंगे? तो मंत्री ने कहा, "मुझे बिहार का सीएम बनने की कोई इच्छा नहीं है... अगर मैं गठबंधन में रहता तो 2020 में बिहार का सीएम बन सकता था। मैं व्यक्तिगत आकांक्षाओं से ज्यादा नीतियों को प्राथमिकता देता हूं।"

बिहार चुनाव में जाति एक मुद्दा?

क्या बिहार में होने वाले चुनावों में जाति एक मुद्दा है? इस सवाल पर चिराह ने कहा कि ये दुख की बात है, लेकिन हाँ, मगर मैं जाति आधारित राजनीति के खिलाफ हूं।

उन्होंने कहा, "मैं जाति जनगणना का समर्थन करता हूं, क्योंकि हमारा समाज आज भी जाति के आधार पर बंटा हुआ है और इससे समाज में भेदभाव का माहौल बनता है। आज भी दलितों को उनकी जाति के कारण घोड़े पर चढ़ने की अनुमति नहीं है।"

इसके अलावा मंत्री चिराग पासवान ने सामाजिक न्याय में महत्वपूर्ण योगदान का हवाला देते हुए इच्छा जताई कि उनके पिता को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने बिहार की राजनीति में सकारात्मक पीढ़ीगत बदलाव के बारे में भी बात की, जिसमें युवा नेता राज्य में नए विचार लेकर आ रहे हैं।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/r2itRmx
via

Emami Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 9% बढ़कर ₹162 करोड़, तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

Emami March Quarter Results: जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में इमामी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 162.17 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पेरेंट कंपनी के इक्विटीहोल्डर्स के लिए भी मुनाफे का आंकड़ा यही है। यह मुनाफा एक साल पहले कंपनी को हुए मुनाफे 146.75 करोड़ रुपये से 10.5 प्रतिशत और पेरेंट कंपनी के इक्विटीहोल्डर्स के मुनाफे 148.90 करोड़ रुपये से लगभग 9 प्रतिशत ज्यादा है। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 963 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 891.24 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2025 तिमाही में उसके खर्च बढ़कर 743.61 करोड़ रुपये के हो गए, जो मार्च 2024 तिमाही में 680 करोड़ रुपये के थे। EBITDA 219.4 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो एक साल पहले के आंकड़े 210.7 करोड़ रुपये से 4.1 प्रतिशत ज्यादा है। ऑपरेटिंग मार्जिन 22.8 प्रतिशत रहा, जो मार्च 2024 तिमाही में 23.7 प्रतिशत था।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में Emami का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 3809.19 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 3578 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 802.74 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024 में 724.14 करोड़ रुपये था।

कितने रुपये का देगी डिविडेंड

इमामी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर के तीसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 22 मई 2025 तय की गई है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। कंपनी की 42वीं सालाना आम बैठक 29 अगस्त को होने वाली है।

केवल 10 महीनों की मेहमान है Vodafone Idea! कहा- नहीं मिली सरकारी मदद तो खटखटाना पड़ेगा NCLT का दरवाजा

16 मई को BSE पर Emami का शेयर 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 637 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 27900 करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर पिछले 3 महीनों में 21 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/LYXUm9s
via

सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का! फिर भी निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ कमाए, स्मॉलकैप शेयरों ने कराया मुनाफा

Share Market Today: आईटी शेयरों में बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी आज शुक्रवार 16 मई को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 200 अंक टूट गया। जबकि निफ्टी 42 अंकों की कमजोरी के बावजूद 25,000 का स्तर बनाए रखने में सफल रहा। हालांकि ब्रॉडर शेयर मार्केट चाल इससे उलट रही। स्मॉलकैप-मिडकैप शेयरों में लगातार 5वें दिन तेजी देखने को मिली। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.18 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 0.85 बढ़कर बंद हुआ। डिफेंस शेयरों में लगातार छठवें दिन तगड़ी भारी तेजी देखने को मिली। रेलवे, रियल एस्टेट, पावर, कैपिटल गुड्स और यूटिलिटी शेयरों में जमकर खरीदारी दिखी। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज कारोबार के दौरान 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 200.15 अंक या 0.24 फीसदी गिरकर 82,330.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 42.30 अंक या 0.17 फीसदी फिसलकर 25,019.80 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹2.55 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 16 मई को बढ़कर 442.74 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 15 मई को 440.19 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.55 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इटर्नल (Eternal) के शेयरों में 1.38 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), एशियन पेंट (Asian Paint), आईटीसी (ITC) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर 0.36 फीसदी से लेकर 1.10 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के बाकी 14 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर 2.81 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एचसीएल टेक (HCL Tech), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), इंफोसिस (Infosys) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में 0.79 फीसदी से लेकर 2.14% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex219

2,616 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,126 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,616 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,370 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 140 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 83 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 27 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex219f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- केवल 10 महीनों की मेहमान है Vodafone Idea! कहा- नहीं मिली सरकारी मदद तो खटखटाना पड़ेगा NCLT का दरवाजा



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/HX3qiDe
via

Thursday, May 15, 2025

ट्रंप ने कहा गाजा को अमेरिका को अपने कब्जे में ले लेना चाहिए और इसे 'फ्रीडम जोन' बना देना चाहिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उनका देश गाजा पर कब्जा करना चाहता है और इसे स्वतंत्रता इलाके में बदलना चाहता है, क्योंकि फिलिस्तीनी इलाके में भीषण युद्ध चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कतर की अपनी यात्रा के दौरान यह टिप्पणी की, जहां उन्होंने कहा, "मेरे पास गाजा के लिए कॉन्सेप्ट हैं, जो मुझे लगता है कि बहुत अच्छे हैं, इसे एक आजाद इलाके बनाएं, अमेरिका को इसमें शामिल होने दें और इसे बस एक फ्रीडम जोन बनाएं। मुझे गर्व होगा कि अमेरिका इसे ले ले और इसे एक फ्रीडम जोन बनाए।"

यह पहली बार नहीं है, जब ट्रंप ने गाजा पर क्षेत्रीय दावे किए हैं। इस साल की शुरुआत में, रिपब्लिकन नेता ने सुझाव दिया था कि वह गाजा पर अपना “स्वामित्व” कर सकते हैं और वहां के लोगों को फिर से बसा सकते हैं। उनका दावा था कि इस योजना पर उस समय इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी सहमत थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने तो यहां तक ​​कहा कि उन्होंने एक AI-जनरेटेड वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गाजा के लिए एक काल्पनिक दुनिया बनाई है और इसे "ट्रंप गाजा" नाम दिया है।

वीडियो में बीच, ट्रंप की सोने के बड़ी-बड़ी मूर्तियां, मॉल और चमकती सड़कें दिखाई गई हैं। वीडियो की शुरुआत इजरायल-हमास युद्ध में तबाह हुए गाजा की तस्वीर से होती है, और फिर गगनचुंबी इमारतों को दिखाया जाता है।

बैकग्राउंड में एक रैप गाना बजता है, "डोनाल्ड ट्रंप आपको आजाद कर देंगे, सभी के लिए जीवन लाएंगे, अब कोई सुरंग नहीं, कोई डर नहीं, ट्रंप गाजा आखिरकार यहां है। ट्रंप गाजा उज्ज्वल, सुनहरा भविष्य और एक नई रोशनी से जगमगाता है।"

वीडियो में एलॉन मस्क और नेतन्याहू को ट्रंप के साथ खाने और बीच का आनंद लेते हुए भी दिखाया गया है।

इस बीच, युद्ध के मोर्चे पर, गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि गुरुवार को इजरायल के हमलों और तोपखाने की गोलाबारी से युद्धग्रस्त फिलिस्तीनी क्षेत्र में कम से कम 50 लोग मारे गए।

एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बस्सल ने कहा कि दक्षिणी गाजा के शहर खान यूनिस में सुबह हुए हमले के बाद कम से कम 13 लोगों को "मलबे से निकाला गया", जबकि गाजा पट्टी में 12 अलग-अलग हमलों में 35 अन्य लोग मारे गए।

पाकिस्तान के इंफ्रास्ट्रक्चर में चीन के 70 अरब डॉलर निवेश का असली निशाना भारत



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Q51mf4z
via