Sunday, January 1, 2023

Iran Arrests Footballers at Mixed-gender Party, Says Local Media

"Several current and former players of one of Tehran's prominent football clubs were arrested last night (Saturday) at a mixed party in the city of Damavand," Tasnim news agency said

from Top World News- News18.com https://ift.tt/FyRYkAK

Thousands Stranded at Philippine Airports Due to Technical Glitch

More than 280 flights in and out of Manila were cancelled, diverted or delayed, affecting around 56,000 passengers

from Top World News- News18.com https://ift.tt/Pl7ixnL

Kabul Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मिलिट्री एयरपोर्ट के पास भीषण विस्फोट, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Afghanistan Blast: अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल (Kabul) में नए साल के दिन रविवार को एक मिलिट्री एयरपोर्ट पर भीषण धमाका हुआ है जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। तालिबानी सरकार में गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नाफी टाकोर (Abdul Nafy Takor) ने इसकी पुष्टि की है। अब्दुल नाफी टाकोर ने रविवार को बताया कि सुबह में काबुल के मिलिट्री एयरपोर्ट पर भीषण विस्‍फोट हुआ है। हालांकि, प्रवक्‍ता ने यह नहीं बताया कि इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं या घायल हैं। सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान के पत्रकारों ने दावा किया है कि इस हमले में 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं, कम से कम 8 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक तालिबानी सरकार की तरफ से धमाके में मौत या घायल होने वाले लोगों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। प्रवक्ता अब्दुल नाफी टाकोर ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "आज (1 जनवरी 2023) सुबह काबुल मिलिट्री एयरपोर्ट के बाहर एक विस्फोट हुआ, जिसमें हमारे कई नागरिक मारे गए और कई लोग घायल भी हुए हैं।" उन्होंने कहा कि इस हमले की जांच की जा रही है। इस विस्फोट के वायरल हो रही वीडियो में नजर आ रहा है कि घटनास्‍थल पर काफी धुआं निकल रहा है। तालिबानी सरकार अभी इस हमले के बारे में कुछ भी और ब्‍योरा देने से बच रहे हैं। प्रवक्‍ता ने केवल इतना बताया कि इस विस्‍फोट में कुछ लोग मारे भी गए हैं, लेकिन संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। ये भी पढ़ें- भारत ने पाकिस्तान से भारतीय कैदियों की रिहाई में तेजी लाने को कहा, जानें दोनों देशों की जेलों में किसके कितने हैं कैदी तालिबानी अधिकारियों ने अगस्त 2021 में सत्ता में वापस आने के बाद से सुरक्षा में सुधार का दावा किया था। लेकिन तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान के अलग-अलग शहरों में कई बम विस्फोट और हमले हो चुके हैं। तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों सहित सैकड़ों लोग हमलों में मारे गए और घायल हो चुके हैं। ताजा विस्‍फोट ऐसे समय पर हुआ है जब तीन दिन पहले ही एक भीषण धमाका हुआ था जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। यह धमाका तालुकान शहर में हुआ था। तालुकान शहर तखार प्रांत की राजधानी है। इसके अलावा 12 दिसंबर को काबुल के शहर-ए-नवा इलाके के एक होटल को हमलावरों ने निशाना बनाया था। इस होटल को चाइनीज होटल कहा जाता है, क्योंकि यहां वरिष्ठ चीनी अधिकारी अक्सर आते-जाते रहते हैं। इस हमले में 3 लोगों की मौत हुई थी और 18 लोग बुरी तरह घायल हुए थे।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/7QZ1EVL
via

PNB कस्टमर्स को नए साल का तोहफा, सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में हुई बढ़ोतरी

Punjab National Bank Savings Accounts and FD Interest Rates: पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने सेविंग अकाउंट और 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में इजाफा किया है। नए साल के मौके पर बैंक ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट और FD की ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। नई दरें आज यानी 1 जनवरी 2023 से लागू हो गई हैं। आइए जानते हैं कि अलग-अलग अवधियों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें अब कितनी हैं। PNB सेविंग अकाउंट ब्याज दर सेविंग अकाउंट में 10 लाख रुपये से कम की राशि पर निवेशकों को सालाना 2.70 फीसदी का ब्याज मिलता रहेगा। वहीं, अगर आपके सेविंग अकाउंट में 10 लाख रुपये से 100 करोड़ रुपये तक की रकम है तो आपको इस पर सालाना 2.75% की दर से ब्याज मिलेगा। इसके अलावा, सेविंग अकाउंट में 100 करोड़ रुपये और इससे अधिक की राशि पर ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। इसमें निवेशकों को 2.75% के बजाए अब 3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। फिक्स्ड डिपॉजिट पर कितना मिलेगा ब्याज बैंक ने 1 वर्ष से 665 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज दर में 45 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। अब इसमें 6.30% के बजाए 6.75% ब्याज मिलेगा। इसी तरह, 667 दिनों से 2 साल की FD पर 6.75% की दर से ब्याज मिलेगा, जो कि 6.30% की पुरानी दर से 45 बीपीएस अधिक है। बैंक ने दो साल से अधिक और तीन साल तक की FD पर ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की वृद्धि की है। इस पर अब 6.75% ब्याज मिलेगा। 7 से 45 दिनों की FD पर- 3.50% ब्याज दर 46 से 179 दिनों की FD पर- 4.50% ब्याज दर 180 से 1 वर्ष से कम की अवधि के लिए FD पर- 5.50% ब्याज दर 666 दिनों की FD पर ब्याज दर- 7.25% तीन साल से लेकर दस साल तक की FD पर ब्याज दर- 6.50%

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/EK6jYGX
via

Crime Patrol में हत्यारे आफताब को बना दिया हिंदू और श्रद्धा को ईसाई! सोशल मीडिया पर भड़के लोग, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BOYCOTTSonyTV

Shraddha Walkar Murder Case: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (SET) पर दिखाए जाने वाले लोकप्रिय क्राइम एंथोलॉजी सीरीज 'क्राइम पेट्रोल (Crime Patrol)' के एक नए एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है। दरअसल, क्राइम पेट्रोल शो के लेटेस्ट एपिसोड में श्रद्धा वालकर (Shraddha Walkar) और आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) केस पर बेस्ड एक स्टोरी दिखाई गई। इस स्टोरी में बिल्कुल वहीं कहानी दिखाई गई जो कि कुछ दिन पहले श्रद्धा-आफताब केस में हुई थी, लेकिन मेकर्स पर सीरियल में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर दिखाने का आरोप लगाया गया है। दरअसल, सीरियल में पीड़िता और आरोपी की धार्मिक पहचान को बदल दिया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि सत्य घटनाओं पर आधारित शो बनाने का दावा करने वाले चैनल के मेकर्स ने श्रद्धा हत्याकांड से इंस्पायर एपिसोड में न सिर्फ तथ्यों के साथ छेड़-छाड़ की है, बल्कि पीड़िता और आरोपित के धार्मिक पहचान को भी बदल दिया है। opindia.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह प्रसारित श्रद्धा की नृशंस हत्या पर आधारित क्राइम पेट्रोल के नए एपिसोड में पीड़िता श्रद्धा को एक ईसाई लड़की 'एना फर्नांडिस (Anna Fernandes)' के रूप में दिखाया गया है। जबकि, श्रद्धा के हत्यारे बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला को हिंदू लड़के 'मिहिर (Mihir)' के रूप में दिखाया गया है। मिहिर योग टीचर है। एपिसोड में दोनों एक मंदिर में शादी करते हुए भी नजर आ रहे हैं। बाद में मिहिर एना की निर्मम हत्‍या कर देता है। एपिसोड में दोनों को पुणे में शिफ्ट होते दिखाया गया है, जबकि श्रद्धा और आफताब दिल्ली शिफ्ट हुए थे। इतना ही नहीं, एपिसोड में दिखाया गया है कि हत्यारे की मां काफी ज्यादा हिंदू रीति रिवाजों को मानने वाली है। यह एपिसोड SONY LIV पर उपलब्ध है। नए एपिसोड को SET India के YouTube चैनल पर अपलोड किया गया है। इसके अलावा इसे Crime Patrol के यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया है। ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BOYCOTTSonyTV जब ये एपिसोड सोशल मीडिया में वायरल हुई तो लोगों ने सोनी चैनल का नाम लेकर बायकॉट ट्रेंड शुरू कर दिया। बायकॉट कर रहे लोगों का कहना है कि सोनी ने आरोपी और पीड़ित का धर्म बदल दिया है जो उनकी दूषित मानसिकता को दिखाता है। लोगों ने #BOYCOTTSonyTV हैशटैग के साथ सोनी टीवी को बायकॉट करने की अपील की। यूजर्स का कहना है कि इस पूरे हत्याकांड की पृष्‍ठभूमि को बदलने का मकसद नेरेटिव सेट करना और हिंदुओं के प्रति नफरत फैलाना है। ये भी पढ़ें- Unemployment Rate: देश में बेरोजगारी दर दिसंबर में बढ़कर 16 महीने के उच्च स्तर 8.30% पर पहुंच गई बता दें कि आरोपी आफताब पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर निर्मम हत्या करके उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। बाद में उन्हें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था। पूनावाला ने शव के टुकड़ों को शहर के विभिन्न हिस्सों में फेंकने से पहले उन्हें 300 लीटर के एक फ्रिज में रखा था। पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/PqwvAC0
via

US Brings An End To 3G Network For Mobile Customers

US operators have gradually pulled the plug on 3G networks, and now customers can only use 4G networks in the country.

from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/TodvM4w

4 Militants, 1 Soldier Killed in Army Operation in Pakistan

The development comes weeks after Pakistani Taliban detainees overpowered their guards at a counter-terrorism center in the northwest, snatching police weapons, taking hostages and seizing control of the facility

from Top World News- News18.com https://ift.tt/h1SwHO3