Vedanta Aluminium share Price: वेदांता एल्युमीनियम मेटल के शेयरों में 26 अगस्त को उछाल आया। इसकी वजह ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल सर्विसेज की रिपोर्ट है। उसने शेयर खरीदने की सलाह दी है। उसने कंपनी की अच्छी ग्रोथ के तीन कारण बताए हैं। उसने कहा है कि आगे कंपनी की अर्निंग्स ग्रोथ अच्छी रहने के आसार हैं।
इन तीन वजहों से स्ट्रॉन्ग रहेगी कंपनी की ग्रोथ
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का मानना है कि वेदांता की अच्छी ग्रोथ में वॉल्यूम में इजाफा, इंटिग्रेशन की वजह से स्ट्रक्चरल कॉस्ट में कमी और बढ़ते वैल्यू-ऐडेड मिक्स का हाथ होगा। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि चीन में उत्पादन की सीमा, यूरोप और रूस में सप्लाई में बाधा और चीन को छोड़ बाकी देशों में कई सालों तक जरूरत से कम निवेश की वजह ग्लोबल एल्युमीनियम मार्केट दबाव में है।
ब्रोकरेज फर्म ने दिया 540 रुपये का टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि इंडिया में एल्युमीनियम की डिमांड ग्रोथ स्ट्रॉन्ग है। इससे वेदांता एल्युमीनियम मेटल का आउटलुक पॉजिटिव दिख रहा है। इसके अलावा वेदांता एल्युमीनियम और प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के बीच वैल्यूएशन गैप को देखते हुए कंपनी के वैल्यूएशन मल्टीपल की रिरेटिंग हो सकती है। मोतीलाल ओसवाल ने वेदांता एल्युमीनियम के शेयर के लिए 540 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि इस शेयर में करीब 21 फीसदी तेजी दिख सकती है।
इस साल वेदांता एल्युमीनियम का शेयर 6 फीसदी गिरा
अभी वेदांता एल्युमीनियम के शेयर में ब्रोकरेज फर्म के FY28 के अनुमान के आधार पर 5.3 गुना EV/EBITDA पर ट्रेडिंग हो रही है। 26 अगस्त को कंपनी का शेयर 3.3 फीसदी चढ़कर 462.75 रुपये पर बंद हुआ। इस साल यह शेयर 6 फीसदी से ज्यादा गिरा है। इस दौरान निफ्टी 50 में 7 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें: जेपी मॉर्गन ने Nifty 50 के लिए 27000 का टारेगट दिया, भारतीय शेयर बाजार के बुरे दिन खत्म
26 अगस्त को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर दबाव
26 अगस्त को शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 0.52 फीसदी यानी 126 अंक गिरकर 24,207 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.24 फीसदी यानी 183 अंक गिरकर 77,472 पर क्लोज हुआ। बैंक निफ्टी में 0.47 फीसदी यानी 269 अंक की तेजी आई। मिडकैपनिफ्टी में 0.35 फीसदी गिरावट आई।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/NrvMeKI
via
No comments:
Post a Comment