Friday, May 29, 2026

Viral Video: पैकेट बंद चने को धोते ही निकलने लगा पीला रंग, इसे खाने पर क्या होगा हाल! क्विक डिलिवरी ऐप से मंगाते हैं सामान तो इसे देखिए

Viral Video: एक वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर एक बार फिर फूड सेफ्टी और मिलावट को लेकर चिंताजनक बहस छेड़ दी है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि एक क्विक डिलीवरी ऐप के जरिए मंगाए गए पैकेट बंद भुने चने को धोते ही उसमें से भारी मात्रा में पीला रंग निकलने लगा। वीडियो में दिख रहे इस नजारे ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान और परेशान कर दिया है। अगर आप भी ब्लिंकिट जैसे क्विक कॉमर्स ऐप्स से रोजाना खाने-पीने का सामान मंगाते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला...

इस वीडियो क्लिप में एक शख्स भुने हुए चनों को पानी से धोता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चने को धोते ही पीला रंग उसके हाथों और कटोरी में चारों तरफ फैल जाता है।

View this post on Instagram

A post shared by @unfiltered.haribros

शख्स का दावा: हल्दी नहीं, केमिकल वाला आर्टिफिशियल रंग है

वीडियो में शख्स ने दावा किया कि उसने क्विक डिलीवरी ऐप ब्लिंकिट के माध्यम से भुना हुआ चना ऑर्डर किया था। जब उसने प्रॉडक्ट की जांच की तो धोने के बाद चने से असामान्य मात्रा में रंग बाहर आने लगा। उसने आगे दावा किया कि यह रंग हल्दी नहीं बल्कि कोई आर्टिफिशयल रंग है।

शख्स ने पैकेट पर छपी सामग्री की सूची पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उनके अनुसार पैकेजिंग पर सामग्री के नाम पर सिर्फ चना लिखा हुआ था, जबकि उसका मानना है कि इसमें कृत्रिम रंग मिलाया गया था। उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि हजारों ग्राहकों की समीक्षाओं के आधार पर इस प्रॉडक्ट को 4.5-स्टार की रेटिंग मिली हुई है। शख्स ने कहा कि इस प्रॉडक्ट को तैंतीस हजार (33,000) लोगों की समीक्षाओं के आधार पर 4.5 स्टार की रेटिंग मिली हुई है।

शख्स ने बाद में जानकारी दी कि उसने इस सामान को वापस कर दिया है और तस्वीरें अटैच करके अपना रिव्यू भी पोस्ट कर दिया है। उसने चेतावनी देते हुए कहा कि जो कोई भी रोजाना भुने चने का सेवन करता है, वो ऐसी मिलावटों को लेकर बेहद सतर्क रहे।

डिलीवरी ऐप्स की क्वालिटी चेक पर उठे सवाल

जैसे ही यह क्लिप इंटरनेट पर वायरल हुई, कई यूजर्स ने पैकेट बंद खाद्य पदार्थों को लेकर अपने अनुभव और चिंताएं साझा करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट किया कि मैं स्थानीय किराना दुकान से जो भुना चना खरीदता हूं, वह इससे कहीं बेहतर है। मुझे कभी रंग की ऐसी समस्या नहीं हुई। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सिर्फ टाटा ब्रांड सही है। रिफंड प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए एक व्यक्ति ने कमेंट किया कि रिफंड मिला या नहीं? मेरा तो रिफंड भी नहीं करते। वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा, "यार ब्लिंकिट पर रिटर्न कैसे करते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल यूजर जेनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। मनी कंट्रोल वायरल पोस्ट में किए गए किसी दावे की पुष्टि या खंडन नहीं करता है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/0CiBohO
via

No comments:

Post a Comment