Friday, May 1, 2026

RR vs DC IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

RR vs DC IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।

दोनों टीमों के बीच मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। राजस्थान इस सीजन में शानदार खेल दिखा रही है तो वहीं दिल्ली का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। इस मैच में सबकी निगाहें राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। वैभव आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में हैं और कई रिकॉर्ड बना रहे हैं।

दिल्ली को पिछले मुकाबले में आरसीबी से 9 विकेटों से हार मिली थी। वहीं राजस्थान ने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराया था। राजस्थान ने आईपीएल 2026 के इस सीजन में अब तक खेले 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार दर्ज की हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मैचों में सिर्फ 3 जीते हैं और 5 हारे हैं। अंक तालिका में राजस्थान की टीम चौथे स्थान पर है तो वहीं दिल्ली की टीम सातवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग के हाथों में हैं तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल संभाल रहे हैं।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/TOwDlSH
via

No comments:

Post a Comment