Sunday, May 3, 2026

GT vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: प्लेऑफ में जगह बनाने की जंग, गुजरात से हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम

GT vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में रविवार को दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स ( Punjab Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला जाएगा। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। पंजाब किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि गुजरात टाइटंस लगातार दो मैच जीतकर अच्छे फॉर्म में नजर आ रही है। पंजाब ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 में जीत हासिल की है। टीम 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है।

वहीं, गुजरात टाइटंस ने 9 मुकाबलों में 5 जीत दर्ज की है। टीम 10 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए गुजरात के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 7 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पंजाब किंग्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 3 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है।



from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/U0rhmQs
via

No comments:

Post a Comment