GT vs CSK IPL 2026 Match Live Score : आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
चेन्नई के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए। बता दें कि आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के मुकाबले अगले हफ्ते से खेले जाएंगे। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस और सनराईजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुके हैं। अब बची हुई 5 टीमों के बीच आखिरी स्पॉट को लेकर लड़ाई है।
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह मजबूत करने के इरादे से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम गुजरात टाइंटस (GT) से भिड़ेगी। वहीं 66वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के प्लेऑफ की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी बनी हुई है, वहीं गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। वहीं गुजरात इस मैच जीतकर टॉप-2 में अपनी जगह मजबूत करना चाहेगी। टीम को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिल सकें। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/XfUr5kv
via
No comments:
Post a Comment