Gainers and Losers:IT शेयरों में तेजी से बाजार में जोश देखने को मिला और अंत में सेंसेक्स-निफ्टी दोनों बढ़त लेकर बंद हुए। मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। IT शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। IT इंडेक्स 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंचा। ऑटो, फार्मा इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। हालांकि बैंकिंग शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 454.67 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ 72,186.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 157 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 21929.40 के स्तर पर बंद हुआ। आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन Tata Chemicals | CMP Rs 990 | आज यह शेयर 1.1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी का मुनाफा 60.3 फीसदी घटकर 158 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 398 करोड़ रुपये पर था। कंपनी की आय में भी 10.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी की आय घटकर 3,730 करोड़ रुपये पर आ गई है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 4,148 करोड़ रुपये पर थी। TCS | CMP Rs 4,129.35 | आज यह शेयर 3.93 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दिसंबर 2023 तिमाही में TCS के रेवेन्यू में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली, जबकि उसके मार्जिन में पर्याप्त बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन में तिमाही दर तिमाही आधार पर 0.75 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के ऑल टाइम हाई प्राइस के लिहाज से इसका मार्केट कैप 15.83 लाख करोड़ रुपये हो गया। Yes Bank | CMP Rs 25.45 | आज यह शेयर 11.62 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। इसके शेयरों में खरीदारी का यह रुझान HDFC Bank के चलते है जिसे RBI ने यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बैंक RBI ने 5 फरवरी को HDFC Bank को इस बात के लिए मंजूरी दे दी कि यह यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.50 फीसदी कर सकता है। दिसंबर 2023 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से अभी यस बैंक में इसकी 3 फीसदी हिस्सेदारी है। Paytm | CMP Rs 452.8 | पेटीएम के शेयरों में आज फिर खरीदारी का रुझान लौटा है और शेयर में 3.26 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। आरबीआई द्वारा अपने ऋण कारोबार पर प्रतिबंध लगाने के बाद पिछले 3 कारोबारी सत्रों में 42 फीसदी की गिरावट से उबरा है। पिछले पांच सत्रों में स्टॉक में 40 फीसदी की गिरावट आई है। Zydus Lifesciences | CMP Rs 799.85 | आज यह शेयर 5.12 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, 9 फरवरी कंपनी की बोर्ड बैठक होगी। बोर्ड बैठक में शेयर बायबैक पर विचार संभव है। Droneacharya Aerial Innovations | CMP Rs 182.5 | आज यह शेयर 1.9 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी ने विमान एयरोस्पेस के साथ MoU किया है. ड्रोन से जुड़े ट्रेनिंग और सर्विसेज के लिए MoU किया है। Suven Pharmaceuticals | CMP Rs 618.45 | आज यह शेयर 5.3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। US में डिप्रेशन की दवा का पेटेंट मिला है। Ropanicant (SUVN-911) की क्लिनिकल ट्रायल का पेटेंट मिला है। Bharat Airtel | CMP Rs 1,135.9 |आज यह शेयर 2.01 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। भारती एयरटेल के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे । कंपनी का मुनाफा 82% बढ़ा है। मार्जिन भी अनुमान से अच्छे रहे है। ARPU में लगातार उछाल जारी है। 208 रुपए के पार पहुंचा है। PB Fintech | CMP Rs 905.4 | आज यह शेयर 6.15 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। मनीकंट्रोल ने बताया कि आयकर अधिकारी जल्द ही नियामकीय खामियों और केवाईसी गैर-अनुपालन के लिए कंपनी के खिलाफ मूल्यांकन कार्यवाही शुरू कर सकते हैं। Closing Bell: सेंसेक्स 455 अंक चढ़ा, निफ्टी 21900 के ऊपर हुआ बंद, ऑयल एंड गैस शेयरों में रही तेजी
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/TKho3Wr
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment