Gainers and Losers: आज हफ्ते के आखरी दिन निफ्टी ने 21 हजार की रिकॉर्ड ऊंचाई छूआ। इसी के साथ सेंसक्स, निफ्टी और निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। हालांकि कारोबार के अंत में सेंसेक्स 303.91 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 69,825.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 68.25 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 20969.40 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार मे IT, बैंकिंग, रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही जबकि FMCG, एनर्जी, फार्मा इंडेक्स गिरकर बंद हुए। वहीं ऑटो, PSE, मेटल इंडेक्स में दबाव रहा। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन IRB Infra | CMP Rs 39.85 | आज यह शेयर 3.64 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। टोल कलेक्शन 186.8 करोड़ रुपये से 26.7% बढ़कर 236.6 करोड़ रुपये रहा है। स्टॉक ने 52 वीक हाई को टच किया है। TVS Electronics | CMP Rs 348.4 | आज यह शेयर 1.15 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। चेन्नई के कस्टम कमीश्नर से 36 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है। नोटिस में कस्टम ड्यूटी और पेनाल्टी शामिल किया है। Maruti Suzuki | CMP Rs 10,628.8 | आज यह शेयर 0.63 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। कंपनी को गुजरात जीएसटी विभाग से एक ऑर्डर मिला, जिससे 17.87 मिलियन रुपये (1.78 करोड़ रुपये) की मांग कम हो गई। Jindal Saw | CMP Rs 434.2 | आज यह शेयर 3.76 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। दरअसल,कंपनी 14 दिसंबर को QIP के जरिए फंड जुटाने पर विचार करेंगे। Olectra Greentech | CMP Rs 1,228.95 | आज यह शेयर 2.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वसई-विरार महानगरपालिका से 63 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। 40 इलेक्ट्रिक बस के सप्लाई और रखरखाव का ऑर्डर मिला है। IIFL Securities | CMP Rs 122.85 | आज यह शेयर 4.2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। IIFL सिक्योरिटीज को SAT से बड़ी राहत मिली है। नए ग्राहकों को जोड़ने का लेकर SEBI का आदेश रद्द किया है। SEBI ने 2 साल के लिए नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगाई थी। मई 2022-2023 के लिए पेनाल्टी घटाकार `20 Lk की है। Titagarh Rail Systems | CMP Rs 1,002.9 | आज यह शेयर 1.95 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। 7 दिसंबर से QIP शुरू हुआ है। QIP का फ्लोर प्राइस 976.10 रुपये प्रति शेयर तय किया है। 12 दिसंबर की बैठक में इश्यू प्राइस पर विचार करेगा। 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए QIP लॉन्च किया है। HDFC Bank | CMP Rs 1,653 | आरबीआई द्वारा लगातार पांचवीं बार रेपो दरों को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने के बाद अन्य बैंकिंग नामों के साथ एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 1.38 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। Zomato | CMP Rs 120.15 | 8 दिसंबर को एक ब्लॉक डील में 1,125 करोड़ रुपये के शेयरों के बदले जाने के बाद ज़ोमैटो के शेयरों में 1.27 प्रतिशत की गिरावट आई।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/mujLEZw
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment