Multibagger Stocks: मार्केट में कोई शेयर किस चाल से चलेगा, यह उसके कंपनी की कारोबारी सेहत पर निर्भर करता है। हालांकि इसके लिए सिर्फ एक पैरामीटर ही नहीं होता है और समग्र रूप से इसे देखना होता है। ऐसा ही एक शेयर Stylam ब्रांड नाम से सजावटी लैमिनेट बनाने वाली स्टाईलम का। सितंबर तिमाही में इसका रेवेन्यू 5 फीसदी गिर गया लेकिन ब्रोकरेज अब भी इसके शेयरों पर दांव लगा रहे हैं और खरीदारी की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया है। इस शेयर ने महज 10 साल में निवेशकों को करोड़पति बना दिया है और शॉर्ट टर्म में भी इसने महज 6 महीने में निवेशकों की पूंजी को डबल कर दिया। अब आज की बात करें तो इसके शेयर BSE पर आज 0.07 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1838 रुपये (Stylam Share Price) पर बंद हुए हैं। Stylam ने 10 साल में बनाया करोड़पति स्टाईलम के शेयर 22 नवंबर 2013 को महज 16.65 रुपये पर थे। अब यह 1838 रुपये पर है यानी कि महज 10 साल में इसने एक लाख रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया। ऐसा नहीं है कि इसने सिर्फ लॉन्ग टर्म में ही निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है बल्कि शॉर्ट टर्म में भी इसने शानदार कमाई कराई है। 31 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 941.70 रुपये पर था। इसके बाद छह महीने में ही यह 110 फीसदी से अधिक उछलकर 11 सितंबर 2023 को 1979.95 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया यानी 6 महीने में ही इसने निवेशकों के पैसों को डबल कर दिया है। इस हाई से फिलहाल यह 7 फीसदी डाउनसाइड है। Mukul Agrawal Portfolio: Q2 में ताबड़तोड़ बेचे ये दो शेयर, अब इतनी ही रह गई हिस्सेदारी, आपके भी पास है? अब आगे क्या है रुझान वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल, नेट सर्विस रेवेन्यू में सुस्ती और समुद्री माल ढुलाई दरों में कमी के चलते स्टाईलम का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 5 फीसदी गिर गया। हालांकि इस दौरान EBITDA कच्चे माल की कीमतों में लगातार गिरावट और अन्य खर्चों में कमी के चलते 18 फीसदी बढ़ गया। लगातार छठी तिमाही EBITDA मार्जिन में रिकवरी रही और यह सालाना आधार पर 3.85 फीसदी उछलकर 19.9 फीसदी पर पहुंच गया। EBITDA और अदर इनकम में उछाल और कैपिटल चार्जेज में गिरावट के चलते सितंबर तिमाही में एडजस्टेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 29 फीसदी उछल गया। अभी यह लेमिनेट डीबॉटलेकिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जिसके दिसंबर तिमाही के आखिरी तक पूरा होने की उम्मीद है और ब्राउनफील्ड विस्तार भी वित्त वर्ष 2025 तक हो सकता है। इसके बाद स्टाईलम का लेमिनेट सेगमेंट रेवेन्यू डबल हो सकता है। ऐसे में इसकी इंडस्ट्री-लीडिंग ग्रोथ और EBITDA मार्जिन, हेल्दी बैलेंस शीट और बेहतर रिटर्न रेश्यो को देखते हुए ब्रोकरेज एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने 2300 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/FouWkym
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment