Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। इसमें भी सिर्फ दो क्रिप्टो- यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) और टेथर (Tether) लगभग फ्लैट भाव पर हैं और बाकी में एक फीसदी के करीब या इससे अधिक की तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक दो फीसदी से अधिक बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 2.39 फीसदी की गिरावट के साथ 37,361.27 डॉलर (31.14 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 4 फीसदी से अधिक बढ़ी है और यह 2000 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.48% की तेजी आई है और यह 1.42 लाख करोड़ डॉलर (118.36 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। BSE के इन इंडेक्स में बड़े बदलाव का ऐलान; S&P BSE 100 में शामिल होंगे Yes Bank, IDFC First Bank वीकली तीन क्रिप्टो रेड मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली तीन क्रिप्टो रेड जोन में हैं। इसमें से सबसे अधिक ट्रॉन कमजोर हुआ है जिसमें करीब 5 फीसदी की गिरावट है। वहीं एक हफ्ते में XRP भी 4 फीसदी टूटा है तो एथेरियम में आधे फीसदी से अधिक कमजोरी है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक कार्डानो करीब 7 फीसदी उछला है तो सोलाना 5 फीसदी से अधिक, डोजेक्वॉइन 4 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन 1 फीसदी से अधिक मजबूत और बीएनबी 1 फीसदी से थोड़ा ही कम मजबूत हुआ है। एक हफ्ते में टेथर और USD क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर हैं। कमजोर मार्केट में Mankind Pharma रिकॉर्ड ऊंचाई पर, इस कारण 6% उछल गए शेयर क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4276 करोड़ डॉलर (3.56 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 13.50% अधिक है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.19 कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 51.22% है। Tata Tech IPO में पैसे लगाएं या नहीं? ब्रोकरेज का ये है रुझान टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव बिटक्वॉइन (BitCoin) 37,361.27 डॉलर 2.39% एथेरियम (Ethereum) 2,036.57 डॉलर 4.31% टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.01% बीएनबी (BNB) 248.79 डॉलर 2.23% एक्सआरपी (XRP) 0.6267 डॉलर 2.51% सोलाना (Solana) 60.90 डॉलर 0.96% यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.04% कार्डानो (Cardano) 0.3963 डॉलर 5.99% डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.08123 डॉलर 3.59% ट्रॉन (Tron) 0.105 डॉलर 2.25% सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/bTxvSsR
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment