Gainers and Losers: बाजार में बिकवाली का दबाव जारी रहा। सेंसेक्स -निफ्टी लगातार तीसरे दिन गिरावट पर बंद हुए। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रहा। वहीं रियल्टी, इंफ्रा, ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिला। मेटल, FMCG, फार्मा शेयरों में गिरावट रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 231.62 अंक यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 65,397.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 82.05 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 19542.65 के स्तर पर बंद हुआ। आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन Indraprastha Gas | CMP Rs 403 | आज यह शेयर 12 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। दरअसल दिल्ली सरकार की कैब एग्रीगेटर्स और डिलीवरी सर्विसेज के लिए नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी। इसके तहत 1 अप्रैल 2030 तक सभी एग्रीगेटर्स के पास पूरी तरह से इलेक्ट्रिक फ्लीट होना चाहिए। इस खबर का असर आज शेयर पर देखने को मिला। HFCL | CMP Rs 68.83 | आज यह शेयर 5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। कंपनी का नेट प्रॉफिट 15.2 फीसदी की गिरावट के साथ 69 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की इसी अवधि नें कंपनी का मुनाफा 82 करोड़ रुपये था। सितंबर 2023 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.3 पर्सेंट घटकर 1,111.50 करोड़ रुपये हो गया। Titagarh Railway Systems | CMP Rs 843.4 | आज यह शेयर 6 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल, वेस्टर्न रेलवे से RVNL को 174.3 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। वड़ोदरा डिविजन से कंपनी को ऑर्डर मिला है। Jindal Stainless Steel | CMP Rs 470 | आज यह शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। JINDAL STAINLESS के दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। आय में करीब 14 परसेंट की बढ़ोतरी हुई तो मुनाफा 74 परसेंट से ज्यादा रहा है। कंपनी इंडोनेशिया के प्लांट को बेचने पर विचार कर रही है। 1/शेयर अंतरिम डिविडेंट का एलान किया है। Cyient | CMP Rs 1,705.45 | आज यह शेयर 3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। टेक कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा कि इस वित्त वर्ष में कंपनी के डिजिटल, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी राजस्व वृद्धि 15-20 फीसदी के निचले स्तर पर रहने की संभावना है। जिसके चलते शेयर में गिरावट आई। Voltas | CMP Rs 819 | आज यह शेयर 2.42 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। बोर्ड से NCDs के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी मिली है। PTC India | CMP Rs 147.65 | आज यह शेयर 6.72 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी ने 925 करोड़ रुपये में सहायक कंपनी पीटीसी एनर्जी के अधिग्रहण के लिए ओएनजीसी की बोली को मंजूरी दे दी। Tata Communications | CMP Rs 1710.2 | आज यह शेयर 3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। कंसो मुनाफा 382 करोड़ रुपये से घटकर 221 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय `4,771.4 करोड़ रुपये से बढ़कर `4872.5 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA `1,024 करोड़ रुपये से घटकर `1,015.4 करोड़ रुपये पर रहा। PVR INOX | CMP Rs 1691.5 | आज यह शेयर 3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 207.3 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। जबकि जून तिमाही में कंपनी को 81.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।PVR Inox की Q2FY24 में आय 2,019.6 करोड़ रुपये रही। जबकि Q1 FY24 में कंपनी की आय 1,329.8 करोड़ रुपये रही थी। Hindustan Unilever | CMP Rs 2495 | आज यह शेयर 2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। HUL की 2% वॉल्यूम ग्रोथ से निराशा हुआ। दूसरी तिमाही में मुनाफा और आय भी फ्लैट रही। हालांकि मार्जिन और EBITDA अनुमान से अच्छे रहे। कंपनी की आगे भी धीमी रुरल रिकवरी की कमेंट्री की।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/kqDlWgy
via 
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
- 
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
- 
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
- 
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
 
No comments:
Post a Comment