Amartya Sen News: प्रसिद्ध भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के निधन का दावा अफवाह निकला है। उनकी नंदना देव सेन ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि उनके पिता अमर्त्य सेन (Amartya Sen) का निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नंदना देब सेन ने अपने पिता नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन की मौत की खबर से इनकार किया है। दरअसल, आर्थिक नोबेल पुरस्कार विजेता क्लाउडिया गोल्डिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मंगलवार को एक पोस्ट में दावा किया था कि अमर्त्य सेन का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। गोल्डिन ने X पर लिखा, "एक दुख खबर। मेरे सबसे प्रिय प्रोफेसर अमर्त्य सेन का कुछ मिनट पहले निधन हो गया। मेरे पास शब्द नहीं हैं।" 3 नवंबर, 1933 को पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में जन्मे अमर्त्य सेन के अर्थशास्त्र (economics) में योगदान के लिए उन्हें 1998 में आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार मिला था। Nandana Deb Sen denies her father Nobel prize winner economist Amartya Sen’s news of death. PTI SCH — Press Trust of India (@PTI_News) October 10, 2023 डॉ. सेन की उल्लेखनीय उपलब्धियों और अभूतपूर्व कार्यों ने दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है, जिससे उन्हें व्यापक प्रशंसा और सम्मान मिला है। सेन की शैक्षणिक यात्रा दुनिया भर के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों से होकर गुजरी। सेन को कल्याणकारी अर्थशास्त्र में उनके योगदान और अकाल, गरीबी और मानव विकास पर उनके अग्रणी काम के लिए 1998 में आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका शोध अर्थशास्त्र की नैतिक नींव को समझने और असमानताओं को दूर करने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के महत्व की वकालत करने पर केंद्रित था।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/wzmXWtl
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment