कई बार हमारे सामने कुछ ऐसी घटनाएं और वाकये सामने आते हैं जिनको सुनकर हमें हैरानी होती है। अब ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला मुंबई से सामने आया है। मुंबई के एक पांच सितारा होटल की वेट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज करने की वजह भी काफी चौंकाने वाली है। मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में काम करने वाली महिला वेटर ने कथित तौर पर सात साल की बच्ची पर गर्म चाय गिरा दी थी। जिसके बाद बच्ची झुलस भी गई थी। इस घटना के बाद परिवार ने मुंबई पुलिस में उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। महिला वेटर पर हुई FIR यह घटना 27 सितंबर को सामने आई थी। जिसके बाद परिवार ने शिकायत दर्ज कराने के बाद मुंबई में महिला वेटर के खिलाफ FIR भी दर्ज करा दी। एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली का एक परिवार सुबह करीब 9.30 बजे होटल में आयोजित किए गए बुफे में नाश्ता करने आया था। शिकायत के मुताबिक, मोनालिसा बी नाम की वेट्रेस ट्रे में केतली में गर्म चाय लेकर जा रही थी और गलती से बच्चे से टकरा गई। इससे सात साल की बच्ची के बाएं हाथ पर चाय गिर गई। भीख मांगने के लिए सऊदी अरब जाने की कोशिश कर रहे, 24 पाकिस्तानी भिखारी मुल्तान में गिरफ्तार | Moneycontrol Hindi महिला वेटर ने लड़की को चिल्लाने से किया मना लड़की ने बताया कि जब वह चिल्लाने लगी तो महिला वेटर ने उसे चिल्लाने से मना कर दिया। हालांकि जैसे ही उसके माता-पिता को इस बारे में पता चला तो वे उसको तुरंत ही मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल लेकर गए। एक अधिकारी ने कहा, डॉक्टरों बताया है कि मरीज की बायीं बांह सतही तौर पर जली है। बाद में परिवार ठाणे में अपने रिश्तेदार के घर चला गया। इसके बाद उन लोगों ने वेट्रेस के खिलाफ सहार पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मोनालिसा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 337 (जान को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) के तहत एफआईआर दर्ज की।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/bvuGM21
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment