Payment Without Internet: इंटरनेट ने हमारे बहुत से कामों को पहले से आसान बना दिया है। अगर किसी को पैसा भेजना हो तो पहले बैंकों में जाना पड़ता था। चेक जमा कराना पड़ता था। अब आप ये काम घर बैठे मोबाइल के जरिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इंटरनेट की जरूरत है। क्या आप जानते हैं कि अगर आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन नहीं है तो भी आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यूपीआई के जरिये बिना इंटरनेट के भी पैसे ट्रांसफर किये जा सकते हैं। हाल में प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC बैंक ने UPI से जुड़े तीन डिजिटल सर्विस शुरू की है। नई लॉन्च सर्विस में UPI 123Pay IVR के जरिये भी पेमेंट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि बिना इंटरनेट के कैसे पेमेंट कर सकते हैं। UPI 123Pay: IVR के माध्यम से कर सकते हैं पेमेंट UPI 123Pay से कोई भी व्यक्ति केवल एक फोन कॉल करके आसानी से UPI पेमेंट कर सकता है। अगर उसके पास इंटरनेट या स्मार्टफोन न हो। तब भी पेमेंट किया जा सकता है। ग्राहक इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स यानी आईवीआर के जरिए आसानी से सर्विस की बुकिंग और पेमेंट कर सकते हैं। UPI प्लग इन सर्विस UPI प्लग-इन सर्विस के जरिये भी पेमेंट किया जा सकता है। शॉपिंग के दौरान आपको अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्यूआर कोड (QR Code) पर ऑटोपे क्यूआर पर ऑटोपे में आपको यूपीआई क्यूआर कोड का इस्तेमाल करके आसानी से ऑटोमेटिक पेमेंट सेट कर सकते हैं। यह हर बार मैन्युअल पेमेंट किये बिना ओटीटी ऐप्स सर्विस, मोबाइल बिल, सब्सक्रिप्शन आदि की पेमेंट कर सकते हैं। ऑफलाइन भी कर सकते हैं UPI पेमेंट अगर आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन नहीं है या सिगनल नहीं आ रहे हैं तो अपने फोन से *99# डायल करके UPI पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक बार UPI ऐप पर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके साथ ही अपना फोन नंबर ही बैंक अकाउंट से लिंक करना है। देश में सभी मोबाइल कंपनियां अपने नेटवर्क पर *99# की सर्विस देती हैं। यह *99# सर्विस को हिंदी और अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में एक्सेस किया जा सकता है। Valiant Laboratories IPO : 27 सितंबर को खुलेगा इश्यू, प्रति शेयर 133-140 रुपये का प्राइस बैंड तय
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/64Sifxm
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment