रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को शुक्रवार को 1088 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HRIDC) से यह लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) मिला है। इस प्रोजेक्ट का काम 1460 दिनों यानी 4 वर्ष में पूरा करना है। बीते शुक्रवार को स्टॉक में 3.81 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 121.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। सरकार ने RVNL में 5.36% हिस्सेदारी की बिक्री से दो दिवसीय OFS के माध्यम से लगभग 1350 करोड़ रुपये कमाए। सरकार ने OFS से कमाए 1350 करोड़ रुपये सरकार ने RVNL की 5.36 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया। इसके लिए ऑफर फॉर सेल 27 जुलाई को खुला। दो दिवसीय OFS की मजबूत शुरुआत देखी गई और सरकार ने इससे लगभग 1,350 करोड़ रुपये कमाए। DIPAM सेक्रेटरी तुहिन कांत पांडे ने ट्वीट करते हुए कहा, “RVNL OFS निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी के साथ बंद हुआ। इसके साथ, RVNL अब MPS (मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग) के अनुरूप है। हम सभी निवेशकों को उनके पार्टिसिपेशन के लिए धन्यवाद देते हैं।” अब पब्लिक शेयरहोल्डिंग 27 फीसदी से अधिक ओएफएस के पूरा होने के साथ RVNL में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 21.8 फीसदी से बढ़कर 27% से थोड़ी अधिक हो जाएगी, जो लिस्टेड कंपनियों के लिए मार्केट रेगुलेटर के 25% के MPS मानदंड को पूरा करेगी। OFS के बाद, सरकार पात्र कर्मचारियों को कंपनी में 0.5% हिस्सेदारी भी बेचेगी। इससे केंद्र को 126 करोड़ रुपये और मिलेंगे।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/ZQG5ItY
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment