Gmail Blue Tick Service: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ट्विटर (Twitter), फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) की तर्ज पर अब जीमेल (Gmail) की तरफ से भी ब्लू टिक सर्विस (Blue Tick Service) शुरू कर दी गई है। जीमेल की मालिकाना हक वाली दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने ऐलान किया है कि वह अपने यूजर्स को ब्लू टिक देगी। कंपनी का कहना है कि इससे इस बात को आसानी से पहचान की जा सकेगी कि लोगों को ईमेल सही यूजर से मिल रहा है, या किसी फ्रॉड मेल आईडी से...। कंपनी का दावा है कि इससे यूजर्स को धोखाधड़ी से बचाया जा सकेगा। गूगल ने बताया कि इस फीचर को रोल आउट कर दिया गया है। गूगल वर्कस्पेस, जी सूट बेसिक और बिजनेस के सभी ग्राहकों के लिए ये उपलब्ध है। इसके अलावा पर्सनल गूगल अकाउंट होल्डर्स को भी ये सर्विस जल्द ही दी जाएगी। जिन कंपनियों ने ब्रांड इंडीकेटर्स फॉर मेसेज आईडेंटीफिकेशन (BIMI) फीचर ले रखा है, उन्हें खुद-ब-खुद ये टिक मिल जाएगा। जीमेल की तरफ से शुरुआत में मशहूर कंपनियों को ब्लू टिक मार्क दिया जाएगा। हालांकि, इसके चरणबद्ध तरीके से लागू करने की भी सूचना है। इसके तहत अगले चरण में फेमस सेलिब्रिटी, मीडिया और अन्य लोगों के लिए ब्लू टिक जारी किया जा सकता है। इस ब्लू टिक के लिए यूजर्स को अपने अकाउंट को वेरिफाई करना होगा। साथ ही अपने फोन और अन्य डॉक्यूमेंट्स से खुद को वेरिफाई करना होगा। क्या पैसे देने होंगे पैसे? यह ब्लू टिक सर्विस बिल्कुल ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह होगी। ये सभी कंपनियां चार्ज ले रही हैं। इन कंपनियों की तरफ से प्रीमियम ऑफरिंग के तौर पर कुछ खास फीचर्स पेश किए जाते हैं, जिसके बदलते यूजर्स से चार्ज किया जाता है। ऐसे में जीमेल यूजर्स को भी डर सता रहा है कि कहीं उन्हें भी इसके लिए पैसे तो नहीं देने पड़ेंगे। राहत की बात यह है कि फिलहाल जीमेल की तरफ से कोई चार्ज लेने की घोषणा नहीं की गई है। मस्क की राह पर चलीं अन्य कंपनियां ट्विटर के नए मालिक अरबपति एलॉन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में ट्विटर से लोगों के ब्लू बैज को हटा लिया था। मस्क ने लोगों के फ्री ब्लू टिक को ले लिया है और अब जिन लोगों को ट्विटर पर ब्लू टिक चाहिए उन्हें अब ट्विटर को 900 रुपये प्रति माह और गोल्ड टिक के लिए कंपनियों से $1000 से चार्ज कर रहा है। ये भी पढ़ें- किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होंगे मुंबई के डब्बावाले, खरीदा यह खास तोहफा मस्क के अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने भी पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस का ऐलान किया था, जिसे Meta Verified कहा जा रहा है। एक पोस्ट के जरिए मार्क ने कंपनी के सब्सक्रिप्शन मॉडल की घोषणा की थी। इसके तहत 11.99 डॉलर और 14.99 डॉलर के दो प्लान पेश किए गए हैं। इसके लिए Meta $11.99 प्रति माह कंप्यूटर पर और $14.99 प्रति माह मोबाइल पर ले रही है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/6ZybiQl
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
-
Brazil counts almost 58,000 dead by COVID-19, and more than 1.2 million cases of the disease. from Top World News- News18.com https://ift....
No comments:
Post a Comment