IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर्स संजीव भसीन (Sanjiv Bhasin) का कहना है कि शेयर बाजार में हालिया तेजी जल्द रुकने वाली नहीं है। हमारे सहयोगी न्यूज चैनल CNBC-TV18 से बात करते हुए कहा, "जब तक सभी मंदड़िए हार नहीं मान लेते, तब तक बाजार रुकने वाला नहीं है। फिर चाहे वह (निफ्टी के लिए) 18,800 का स्तर हो, 19,000 या फिर 19,500 हो।" उनका मानना है कि बाजार कम से कम 15 जून तक मजबूत स्थिति में हैं। भसीन पिछले कुछ शेयर से भारतीय बाजार को लेकर बुलिश है और उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में अधिकतर कंपनियों के मजबूत नतीजे और ग्लोबल लेवल पर आर्थिक स्थिति बेहतर होने से बाजार को लेकर सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें बाजार में तेजी के जारी रहने और निफ्टी के 20,000 के स्तर को छूने की उम्मीद है, या फिर जून के मध्य में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। भसीन ने कहा कि उन्हें जून के दूसरे पखवाड़े में उम्मीद से कहीं तेज करेक्शन की उम्मीद है। ऐसे में यह कुछ पोजिशन से बाहर निकलने का एक अच्छा समय होगा। हालांकि, उन्होंने जुलाई और सितंबर के बीच किसी भी समय इंडेक्स के 21,000 तक पहुंचने के अपने विश्वास को दोहराया। बाजार से पैसे बनाने का मंत्र इस बुल रन में भसीन ने सलाह दी है कि मार्केट के विपरीत चाल चलने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा, 'केवल दो लोग ही बाजार का समय तय कर सकते हैं।' "पहला भगवान और दूसरा मूर्ख।" उन्होंने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में निवेश बनाए रखना ही धन बनाने का एकमात्र "मंत्र" है। उन्होंने कहा कि आप बाजार में कब प्रवेश करें या कब बाहर निकलें, यह सवाल शॉर्ट-टर्म के लिए निवेश करने वाले निवेशकों के लिए होता है। निवेश बनाए रखना हैही बाजार में सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि बाजार में अपनी हिस्सेदारी कम करना है कि इस मजबूत माहौल में उन्हें एक निराशावादी चीज दिख रही है। यह भी पढ़ें- Share Market: सेंसेक्स में लगातार चौथे दिन तेजी, निवेशकों ने बाजार से आज ₹19,000 करोड़ कमाया भारतीय बाजार में विश्वास रखने के महत्व को समझाने के लिए उन्होंने सोने का उदाहरण दिया। सोना को लेकर भारतीय लोग आमतौर काफी भावुक होते हैं। आज इसका भाव करीब 61,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय सोना खरीदते हैं और इसे आसानी से नहीं देते हैं। यही चीज बाजार को गोल्ड की ओर आकर्षत करता है और यह सुनिश्चित करता है कि इसकी कीमतों का बढ़ना जारी रहा। संजीव भसीन का पंसदीदा शेयर भसीन ने कहा कि शेयर बाजार के मौजूदा माहौल में जिस एक शेयर पर बुलिश है, वह GMR एयरपोर्ट्स हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से कर्ज घटाने की कोशिशें, हैदराबाद से बढ़ती अंतरराष्ट्रीय यात्राएं, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या, और एयरपोर्ट्स में अतिरिक्त राजस्व स्रोत की गुंजाइश जैसी वजहों के चलते उन्हें यह स्टॉक अच्छा लग रहा है। भसीन ने कहा, "तो आप देखते हैं कि जीएमआर के लिए 40 रुपये का स्तर बेहद आसान है। मेरा टारगेट प्राइस 65 रुपये का है।" उन्होंने उम्मीद जताई कि कंपनी ने दिल्ली एयरपोर्ट्स पर जो कैपिटल एक्सपेंडिचर किया है, उसपर सितबंर से रिटर्न मिलने लगेगा।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/gzUBK3Z
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment