Summer Vacation Holidays: अक्सर देखने में आता है कि ज्यादातर लोग गर्मी की छुट्टियां पहाड़ों पर बिताना पसंद करते हैं लेकिन उस दौरान पहाड़ों पर भी बहुत भीड़ होती है। आपको वहां होटल या गेस्ट हाउस कुछ नहीं मिलता। अगर आपका भी मई-जून में गर्मी की छुट्टी में घूमने का प्लान है लेकिन आप टूरिस्टों की भीड़भाड़ से अलग शांत जगह में छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो हम आपको ऐसे पांच ऑफबीट हॉलिडे डेस्टिनेशंस के बारे में बता रहे हैं। यहां जहां आप अकेले, फ्रेंड्स या फैमिली, बच्चों के साथ आसानी से कम बजट में घूम सकते हैं। इन जगहों पर नई चीजें एक्सप्लोर करने और भीड़-भाड़ से अलग रहने का अलग ही अनुभव मिलता है। जबलपुर- भेड़ाघाट, मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश में जबलपुर स्थित है। यहां मदन महल फोर्ड, भेड़ाघाट, बार्गी डैम और जैन मंदिर जैसे कई जगह हैं जहां घूम सकते हैं। यहां रानी दुर्गावती का म्यूजियम और दुमना नेचर पार्क है। जबलपुर में सबसे फेमस जगह भेड़ाघाट है। जहां से नर्मदा नदी बहती है। यहां के सफेद रंग के संगमरमर के पहाड़ चांदनी रात में टूरिस्ट को लुभाते हैं। भेड़ाघाट में ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजोदाड़ों की शूटिंग भी हुई है। दिल्ली से जबलपुर ट्रेन और फ्लाइट दोनों के जरिए पहुंचा जा सकता है। यहां आने के लिए ट्रेन बेहतर है। यहां टूरिस्टों की बहुत ज्यादा भीड़ नहीं होती है। डलहौजी, हिमाचल प्रदेश पांच पहाड़ियों के बीच बसा डलहौजी मानसून के समय में घूमने के लिए अच्छी जगह है। जुलाई में डलहौजी में कम बारिश होती है इसलिए यहां अच्छा मौसम रहता है। यहां की हरियाली टूरिस्ट को पसंद आती है। यहां ट्रेन और वॉल्वो बस के जरिए आसानी से जाया जा सकता है। पालमपुर, हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा वैली में पालमपुर हिल स्टेशन है। यह अपनी हरियाली, पहाड़ों और अच्छे नजारों के लिए फेमस है। यह चाय के बागान, जंगल और धौलाधार रेंज के लिए फेमस हैं। यहां पीक समय में भी टूरिस्टों की बहुत अधिक भीड़ नहीं होती है। अगर आप बच्चों के साथ शोर शराबे से दूर वक्त बिताना चाहते हैं तो पालमपुर अच्छी जगह है। माउंट आबू, राजस्थान राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू में बारिश कम होती है लेकिन यहां का मौसम सुहावना रहता है। यहां के पहाड़, दिलवाड़ा का मंदिर और आर्किटेक्चर फेमस है। यहां घूमने के लिए जून-जुलाई बेस्ट टाइम है। औली, उत्तराखंड उत्तराखंड के चमोली जिले में औली है। हिमालय के पहाड़ों के बीच बसा औली देहरादून से 270 किलोमीटर है। यहां बस के जरिए या अपनी गाड़ी से पहुंचा जा सकता है। यहां का रास्ता थोड़ा मुश्किल है। औली उत्तराखंड का एडवेंचर टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी है। यहां प्रोफेशनल स्कीइंग होती है। अगर आप मौसम का मजा लेना चाहते हैं तो यहां जरूर जाइएगा। Uday Kotak ने SVB क्राइसिस के बारे में दिया बड़ा बयान, कहा-यह तो होना ही था
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/8Wy1MKP
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment