बॉलीवुड अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) सदन की कार्यवाही के दौरान राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को नाराज होकर उंगली दिखाए जाने को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जया बच्चन काफी बेहद गुस्से में अपनी कुर्सी से उठते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान सभापति जगदीप धनखड़ उनसे बार-बार कहते हैं- प्लीज आप सीट ले लें... लेकिन जया उन्हें गुस्से में उंगली दिखाते हुए चली जाती हैं। सोशल मीडिया पर जया का ये वीडियो काफी सुर्खियों में है। समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद के इस रवैए के लिए यूजर्स उन पर जमकर निशाना साध रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो में राज्यसभा सांसद को सभापति की ओर उंगली उठाते देखा जा रहा है। साथ ही उनकी भाव-भंगिमाओं पर गौर पर करने पर अभिनेत्री काफी गुस्से में भी नजर आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई नेताओं ने वीडियो का वो क्लिप शेयर किया है, जिसमें जया बच्चन सभापति की तरफ उंगली उठाकर कुछ कहती दिख रही हैं। बीजेपी सांसद अजय सहरावत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "राज्यसभा सांसद जया बच्चन का व्यवहार शर्मनाक है।" वहीं, दिल्ली बीजेपी की प्रवक्ता अनुजा कपूर ने बच्चन के क्लिप को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, "जैसी पार्टी वैसे ही संस्कार... जया बच्चन जी कम से कम आप पद की तो गरिमा रख लेती...." राज्यसभा सांसद जया बच्चन का व्यवहार शर्मनाक है। pic.twitter.com/5lQxrCO2JF — Ajay Sehrawat (@IamAjaySehrawat) February 11, 2023 वायरल वीडियो को इसी बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान का बताया जा रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जया बच्चन का वायरल वीडियो 9 फरवरी का है। बता दें कि अभिनेत्री अक्सर अपने बर्ताव को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई बार उन्हें पैपराजी पर भड़कते हुए देखा गया है। जैसी पार्टी वैसे ही संस्कार... जया बच्चन जी कम से कम आप पद की तो गरिमा रख लेती.... pic.twitter.com/0kMlVtof2n — Anuja Kapur (@anujakapurindia) February 12, 2023 कुछ दिन पहले ही जया बच्चन बिना परमिशन तस्वीर क्लिक करने पर पैपराजी पर भी भड़क गई थीं। एक वायरल वीडियो में देखा गया कि अपने पति अमिताभ बच्चन के साथ जया मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। वायरल वीडियो में वह एक शख्स पर भड़कती हुई नजर आ रही थीं। ये भी पढ़ें- VIDEO: "ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए", फोटो क्लिक कर रहे शख्स पर भड़कीं जया बच्चन, अमिताभ बच्चन ने यूं किया रिएक्ट
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Q9g1dz6
via
No comments:
Post a Comment