निफ्टी ने नकारात्मक नोट पर हफ्ते की शुरुआत की। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान के बावजूद 20 फरवरी को लगातार दूसरे सत्र में निफ्टी में गिरावट आई। इंडेक्स एक हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुआ। दिसंबर और जनवरी के उच्च स्तर से डाउनवर्ड-स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन को तोड़ने के बाद निफ्टी ने आज डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडल बनाया। इंडेक्स आज 17,966 पर खुला। इसके बाद ये 18,004 तक चढ़ गया। लेकिन सुबह के कारोबार में निफ्टी ने अपनी सारी बढ़त गंवा दी। दोपहर में ये 17,818 तक फिसल हुआ। बाजार के आखिर में इंडेक्स 100 अंकों की गिरावट के साथ 13 फरवरी के बाद से सबसे निचले स्तर 17,845 पर बंद हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि निगेटिव रुझानों को देखते हुए और मनोवैज्ञानिक 18,000 अंक से नीचे फिसलने के बाद इंडेक्स 17,800 पर अपना अगला सपोर्ट तोड़ सकता है। लेकिन अगर यह आने वाले सत्रों में इस स्तर को होल्ड करता है तो यह हाल के उच्च स्तर की ओर वापस जाने की कोशिश कर सकता है। मंगलवार 20 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल LKP Securities के रूपक डे ने कहा "निफ्टी फिर से फॉलिंग चैनल में फिसल रहा है लिहाजा इस पर मंदडियों का नियंत्रण दिखाई दे रहा है।" उन्होंने आगे कहा " जब तक इंडेक्स 18000 के नीचे बना रहता है इसमें कमजोरी बनी रहेगी। इसमें कोई भी उछाल आने पर बिकवाली होने की संभावना है।" डे ने कहा कि निफ्टी को 17,750 पर तत्काल सपोर्ट मिलता दिख रहा है। इस स्तर से नीचे फिसलने पर इंडेक्स 17,600 तक लुढ़क सकता है। यदि निफ्टी 17,600 से नीचे गिरता है तो ये गिरावट निफ्टी को 17,400 की ओर ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऊपर की तरफ 18,050 से ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट से उच्च स्तर की ओर रैली देखने को मिल सकती है। डीलिंग रूम्स में इन दो स्टॉक्स में हुई जमकर बिकवाली, जानें और कितना गिरेंगे ये शेयर मंगलवार 20 फरवरी को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल बैंक निफ्टी आज 41,222 पर खुला। पूरे दिन दबाव के आगे झुकने से पहले इंडेक्स 41,293 तक पहुंच गया। आखिर में यह 430 अंक नीचे 40702 पर बंद होने से पहले बैंक निफ्टी ने 40,580 के निचले स्तर को भी हिट किया। इंडेक्स ने पिछले 12 कारोबारी सत्रों में सबसे निचला डेली क्लोज दिया है। पिछले नौ सत्रों से निफ्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा है। इंडेक्स ने तीसरे सीधे सत्र के लिए डेली स्केल पर एक बेयरिश कैंडल बनाया। इसने पिछले दो सत्रों में लोअर हाई - लोअर लो स्तर देखा है। Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा "अब जब तक बैंक निफ्टी 41,000 के स्तर से नीचे रहता है। इसमें 40,500 के बाद 40,250 के जोन की तरफ गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि ऊपर की ओर इसमें 41,000 से 41,250 के स्तर पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।" (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/b7mI14a
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment