सीबीआई (CBI) ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को रविवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने सिसोदिया को शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है। रविवार की सुबह सीबीआई ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था। सिसोदिया से सीबीआई ने आठ घंटो तक पूछताछ की। इसके बाद शाम को उन्हें सीबीआई द्वारा गिरफ्तार कर लिया। अगले 24 घंटों में कोर्ट के सामने किया जाएगा पेश दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अगले 24 घंटों के भीतर कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने यह गिरफ्तारी कथित शराब घोटाले के मामले में की है। बता दें कि दिल्ली की नई लिकर पॉलिसी लागू होने के बाद से ही लगातार शराब घोटाले की खबरें सामने आ रही थीं। कथित तौर पर इस घोटाले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम भी शामिल है। Meghalaya Assembly Election 2023: मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को होगी वोटिंग, मैदान में हैं BJP, NPP, TMC और कांग्रेस के प्रत्याशी आम आदमी पार्टी ने साधा बीजेपी पर निशाना मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर अब दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। आम आदमी पार्टी की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा कि सिसोदिया की गिरफ्तारी से हमारी पार्टी डरने वाली नहीं है। आतिशी ने कहा कि बीजेपी को आम आदमी पार्टी से डर लग रहा है। इसीलिए मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है। आतिशी ने आगे कहा कि सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्होंने खुद ही ये कहा था कि उनको गिरफ्तार किया जा सकता है। मनीष सिसोदिया वो शिक्षा मंत्री हैं जिन्होंने पिछले आठ सालों में दिल्ली के सरकारी स्कूलों की कायापलट की है। उन्होंने दिल्ली के बीस लाख गरीब बच्चों को अच्छा भविष्य दिया है। आम आदमी पार्टी ने सिसोदिया की गिरफ्तारी को तानाशाही कहा है और इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है। संजय सिंह ने भी किया ट्वीट आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर एक ट्वीट किया है। संजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतहा है। आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करके अच्छा नही किया मोदी जी, भगवान भी आपको माफ नही करेगा। एक दिन आपकी तानाशाही का अंत जरूर होगा मोदी जी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/HmKUOa0
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment