CM Yogi Adityanath Interview: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की राजनीति, अर्थनीति खुलकर बातचीत की। नेटवर्क 18 के एडिटर इन-चीफ राहुल जोशी के साथ खास बातचीत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर करारा हमला किया है। उन्होंने बताया कि विभाजन कांग्रेस की ही देन है। CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 से कांग्रेस देश में जाति के आधार पर, मत और मजहब के आधार पर, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बंटवारा करती रही है। सीएम ने बताया कि विभाजन राहुल गांधी को विरासत में मिला है। यही राहुल गांधी पूरे देश को दे रहे हैं। सीएम योगी ने आगे कहा कि राहुल अगर अपनी नकारात्मकता को छोड़ते तो उसका फायदा कांग्रेस को मिलता। लेकिन नकारात्मकता उनकी सारी उपलब्धियों पर पानी फेर देती है। इसके साथ ही सीएम योगी ने ये भी कहा कि किसी भी कार्यक्रम में भीड़ की उपस्थिति से उसकी सफलता का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। भारत जोड़ो यात्रा का मकसद क्या है? सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को आम आदमी ने किस रूप में लिया है, इसके अलावा कितनी दूर तक.. कितने दिन तक उसका असर रहेगा। यह उसकी सफलता पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का अपना विषय है। राहुल गांधी अपना काम करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। लेकिन उनको देश के सामने यह भी बताना चाहिए कि उसका उद्देश्य क्या है? रामलला के दर्शन कब होंगे? CM योगी ने बताई तारीख, काशी-मथुरा पर किया यह ऐलान मुलायम सिंह को पद्म सम्मान पर दिया यह बयान वहीं नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिए जाने पर उठ रहे सवाल के जवाब में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नेताजी को सम्मान का वोट से लेना-देना नहीं है। समाजवादी पार्टी ने कभी नेताजी का सम्मान नहीं किया है। समाजवादी पार्टी को सम्मान के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र सबका साथ, सबका और सबका प्रयास के बल पर चलता है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/tfMdTpO
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment