Elon Musk : टेक अरबपति एलॉन मस्क को लगता है कि उनका ग्रे वर्जन ट्विटर (Twitter) का एक ‘ग्रेट’ नया सीईओ होगा। दरअसल, वह कोई और नहीं बल्कि एक फिजिसिस्ट के पैरोडी ट्वीट में सुझाया गया “Nole” नाम का काल्पनिक व्यक्ति है। इसे एलॉन मस्क के फोटोग्राफ को एडिट करके बनाया गया है। बोजन तुंग्ज ने यह फोटो ट्वीट किया है, जिसमें मस्क सनग्लास पहने हुए हैं, काले बाल हैं और काली-सफेद मूछें हैं। मस्क ने इस ट्वीट का दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा, “वह ग्रेट है।” मस्क ने हाल में एक पोल के बाद ऐलान किया था कि वह नया सीईओ खोज रहे हैं और जल्द ही ट्विटर सीईओ (Twitter CEO) पद से इस्तीफा दे देंगे। Elon Musk खोज रहे Twitter के लिए नया सीईओ, बोले-कोई ‘फूलिश’ मिलेगा तो दे दूंगा इस्तीफा नया सीईओ खोज रहे हैं मस्क 51 वर्षीय मस्क ने कहा कि वह नया सीईओ खोज रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की कुछ अहम डिवीजन चलाते रहेंगे। मस्क ने हाल में ट्वीट किया, “जैसे ही मुझे कोई फूलिश मिलेगा जो काम अपने हाथ में ले सकेगा, मैं सीईओ के पद से इस्तीफा दे दूंगा! उसके बाद, मैं सिर्फ सॉफ्टवेयर और सर्वर टीमों को ही चलाऊंगा।” पोल का रहा था यह रिजल्ट पोल में भाग लेने वाले 1.7 करोड़ लोगों में से ज्यादातर ने मस्क के पोस्ट छोड़ने के पक्ष में वोट किया था। इस पर मस्क ने जवाब दिया, वह ऐसा शख्स चाहते हैं जो वास्तव में ट्विटर को जीवित रख सके। महीने मस्क ने कहा था कि वह किसी भी कंपनी के सीईओ नहीं बनना चाहते, चाहे वह टेस्ला हो या ट्विटर हो। He’s great — Elon Musk (@elonmusk) December 22, 2022 नए ट्विटर सीईओ के खुद मस्क का वर्जन होने का सुझाव देने वाले ट्वीट को जिसे 2.24 करोड़ बार देखा गया है। एक नई सुविधा है जिसे कंपनी ने हाल में जोड़ा है। Elon Musk Vs Apple: एलॉन मस्क ने अब एपल के खिलाफ खोला मोर्चा, जानिए इस वॉर में किसे होगा ज्यादा नुकसान मस्क ने नए फीचर का ऐलान करते हुए ट्वीट किया, ट्विटर व्यू काउंट (View Count) का लागू कर रही है। इस प्रकार आप देख सकते हैं कि आपके ट्वीट को कितनी बार देखा गया है। यह वीडियो के लिए सामान्य बात है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/9a0Ubty
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment