Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज (28 दिसंबर) फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में जो करेंसी ग्रीन जोन में हैं, उनमें भी तेजी मामूली ही है। सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में करीब एक फीसदी की गिरावट है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी उछलकर 40 फीसदी के पार पहुंच गया है। अभी एक बिटकॉइन 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ 16,678.32 डॉलर (13.81 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में भी करीब दो फीसदी की गिरावट है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.67 फीसदी की गिरावट आई है और यह 80 हजार करोड़ डॉलर (66.26 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। वीकली तीन क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ तीन के भाव ग्रीन जोन में है। इसमें से सिर्फ XRP में अच्छी तेजी है और यह एक हफ्ते में चार फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं USD Coin और Binance USD ग्रीन जोन में तो हैं लेकिन तेजी बहुत मामूली है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो सात दिनों में बिटकॉइन और एथेरियम, दोनों में ही एक फीसदी से अधिक की गिरावट रही। Zomato Share Price: जोमैटो में लौटी तेजी लेकिन एक्सपर्ट्स निगेटिव, निवेश के लिए अपनाएं ये स्ट्रैटजी टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव बिटकॉइन (BitCoin) 16,678.32 डॉलर (-) 0.99% एथेरियम (Ethereum) 1,196.77 डॉलर (-) 1.90% टेथर (Tether) 0.9998 डॉलर 0.00% यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00% बीएनबी (BNB) 243.61 डॉलर 0.03% एक्सआरपी (XRP) 0.3587 डॉलर (-) 2.92% बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.00 डॉलर 0.05% डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.07132 डॉलर (-) 4.77% कार्डानो (Cardano) 0.2513 डॉलर (-) 4.80% पॉलीगॉन (Polygon) 0.7838 डॉलर (-) 3.98% सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2978 करोड़ डॉलर (2.47 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 28.79% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.21 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 40.12 फीसदी हिस्सेदारी है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/ORDEjox
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment