Narmada Gelatines Shares: केमिकल सेक्टर की कंपनी नर्मदा जिलेटिंस (Narmada Gelatines) ने महज 10 दिनों में अपने निवेशकों के पैसे दोगुने कर दिए हैं। कंपनी के शेयरों ने आज 14 दिसंबर को बीएसई पर 5 फीसदी की उछाल के साथ अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू लिया और 513.55 रुपये के स्तर पर जाकर बंद हुए। ये इसका पिछले एक सालों का सबसे ऊंचा स्तर है। इसके साथ ही यह लगातार 10वां दिन है, जब Narmada Gelatines के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इन 10 दिनों में कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों को अबतक करीब 115% का रिटर्न दिया है। Narmada Gelatines के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब कंपनी अगले कुछ दिनों में अपने निवेशकों को 100 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल अंतरिम डिविडेंड (Special Interim Dividend) देने वाली है। नर्मदा जिलेटिंस के बोर्ड ने बीते 7 दिसंबर को योग्य शेरधारकों को 100 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल अंतरिम डिविडेंट देने के फैसले को मंजूरी दी थी। इसी के बाद से कंपनी के शेयरों में उछाल आना शुरू हुआ है। Narmada Gelatines ने बताया कि उसने योग्य शेयरधारकों की पहचान के लिए सोमवार 19 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट (Record Date) तय किया है। यह भी पढ़ें- Multibagger Stock: पंखे-लाइट बेचने वाली कंपनी ने किया मालामाल, 13 हजार के निवेश पर बने करोड़पति, अभी भी मिल सकता है 34% रिटर्न कंपनी ने 7 दिसंबर को इस बारे में ऐलान करते हुए कहा कि योग्य शेयरधारकों के खाते में 30 दिनों के अंदर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा। नर्मदा जिलेटिन का मुख्यालय जबलपुर में है और कंपनी ऑसीन और जिलेटिन के कारोबार में लगी हुई है। Narmada Gelatines की कुल बिक्री सितंबर तिमाही में 32 फीसदी बढ़कर 46.38 करोड़ रुपये रही थी, जो पिछले साल की इसी अवधि में 35.12 करोड़ रुपये था। कंपनी का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 131 फीसदी बढ़कर 2.84 करोड़ रुपये रहा था, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 1.23 करोड़ रुपये रहा था। डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/QWtAncB
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment