Saturday, September 24, 2022

दुबई में धोता था कार, रातों-रात चमकी किस्मत, जीती 21 करोड़ की लॉटरी, जानें नेपाल के इस लड़के की पूरा कहानी

कहते हैं कि ऊपर वाला जब देता है, तो छप्पर फाड़ के देता है। ऐसा ही कुछ हुआ नेपाल के रहने वाले भरत के साथ। भरत दुबई में रहते हैं, जहां उन्हें 21 करोड़ रुपए की लॉटरी जीत, जिससे वह रातों-रात करोड़पति बन गए। भरत ने दोस्तों के साथ महज़ूज़ ड्रा की लॉटरी खरीदी थी। मगर उन्हें क्या पता था कि ये लॉटरी का टिकट किस्मत चमका देगा। भरत अपना देश, गांव और घर छोड़कर रोजी-रोटी के लिए दुबई आ गए थे। यहां उन्हें कार क्लीनर की नौकरी मिली। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी किस्मत रातोंरात बदल जाएगी और उन्हें करोड़पति बना देगी। मूल रूप से नेपाल के रहने वाले भरत ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लॉटरी का टिकट खरीदा था। लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अचानक उनकी किस्मत चमक जाएगी और वह सीधे तौर पर 21 करोड़ का लकी ड्रा जीत लेंगे। भरत करोड़पति बनकर अपने देश वापस जाना चाहते हैं। इतनी बड़ी लॉटरी जीतने वाले वह अपने देश के पहले नागरिक हैं। वह 27 सितंबर को अपने देश वापस लौटने की तैयारी कर रहे हैं।

China: सोशल मीडिया पर चीन में तख्तापलट का दावा, शी जिनपिंग को नजरबंद करने की भी अफवाह! आखिर क्या है सच्चाई?

भरत दुबई में मेहनत मजदूरी कर के अपना जीवन बिताते थे। दुबई में भारत पिछले तीन साल से कार क्लीनर का काम कर रहे हैं। उनके पिता एक रिक्शा चालक हैं। उनके भाई बीमार हैं और उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है। इसलिए लॉटरी के पैसे से भरत अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहते हैं। हालांकि, वह लॉटरी जीतने वाले पहले व्यक्ति नहीं हैं। इससे पहले केरल के ऑटोरिक्शा चालक अनूप ने ओणम के मौके पर 25 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती थी। टैक्स काटने के बाद उन्हें 15 करोड़ रुपए मिले थे। भरत ने अपने दोस्तों के साथ महजूज लॉटरी खरीदी। अब वह वापस नेपाल जा रहा हैं, लेकिन वह कहते हैं कि वह दुबई वापस आएंगे और लकी ड्रा में एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमाएंगे।

from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/qBWVQzY
via

No comments:

Post a Comment