केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार 28 सितंबर को देश के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों - नई दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के पुनर्विकास के लिए रेलवे के प्रस्ताव को मंजूरी दी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि इन परियोजानओं पर कुल 10,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसका मकसद रेलवे को आधुनिक बनाना और यात्रा को आसान बनाना है। रेल मंत्री ने बताया, "केंद्र सरकार ने नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपए अनुमोदन राशि स्वीकृति दी है। अभी कुल 199 रेलवे स्टेशन के पुनर्निमार्ण का कार्य भी चल रहा है, जिनकी लागत 60,000 करोड़ रुपए होगी।" नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बसों, ऑटो और मेट्रो रेल सेवाओं के साथ ट्रेन सेवाओं को एकीकृत करेगा। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप मोडेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरित है और CSMT के हेरिटेज भवन में बदलाव नहीं किया जाएगा, उसके आसपास की इमारतों का पुनर्विकास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Stock Markets में छह दिन से जारी है बिकवाली, NIFT और कितना गिर सकता है? वैष्णव ने कहा कि इस परियोजना के लिए नई दिल्ली स्टेशन में 15 एकड़, अहमदाबाद में 15 एकड़, मुंबई में 5 एकड़ की अतिरिक्त जगह बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुनर्विकास परियोजनाओं से 35,000 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी। वहीं 20 लाख से अधिक यात्रियों के रेल सफर के अनुभव में सुधार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन परियोजनाओं के लिए टेंडर 10 दिनों में निकल जाएंगे। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये इन प्रोजेक्ट के अगले 2.5 से 3.5 साल में पूरा होने का अनुमान है और और इसमें मॉड्यूलर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। स्टेशनों को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/OXpmqEo
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment